MP News :स्टार एयर ने फिर निरस्त की गोंदिया व मुंबई की उड़ानें, यात्री परेशान

देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर रविवार को उस वक्त यात्रियों ने हंगामा कर दिया जब उन्हें पता चला कि स्टार एयर ने गोंदिया, मुंबई की उड़ान निरस्त कर दी है। यात्रियों ने एयरलाइन से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की, लेकिन कंपनी ने केवल राशि वापसी या पुनः बुकिंग का विकल्प ही दिया।
स्टार एयर ने फिर निरस्त की गोंदिया व मुंबई की उड़ानें, यात्री परेशान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर रविवार को यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब स्टार एयर ने मुंबई और गोंदिया के बीच संचालित अपनी सभी उड़ानों को अचानक निरस्त कर दिया। उड़ानें रद्द होने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर विरोध भी जताया। 

    एक महीने बाद शुरू हुई थीं गोंदिया-अहमदाबाद उड़ानें

    स्टार एयर ने करीब एक माह तक गोंदिया और अहमदाबाद की उड़ानें बंद रखने के बाद 15 जनवरी से इंदौर-मुंबई-गोंदिया मार्ग पर सेवा दोबारा शुरू की थी। इस मार्ग पर उड़ान मुंबई से दोपहर 1:40 बजे इंदौर पहुंचती है और 2:10 बजे गोंदिया के लिए रवाना होती है। वहीं गोंदिया से शाम 5:20 बजे इंदौर आकर 5:50 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरती है। लेकिन रविवार को कंपनी ने इन सभी उड़ानों को परिचालन कारणों का हवाला देते हुए निरस्त कर दिया।

    टिकट वापसी ही था विकल्प

    यात्रियों को इसकी जानकारी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मिली, जिससे उनकी नाराजगी बढ़ गई। यात्रियों ने एयरलाइन से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की, लेकिन कंपनी ने केवल राशि वापसी या पुनः बुकिंग का विकल्प ही दिया। इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

    Featured News

    एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बंद की गोवा उड़ान

    उधर, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इंदौर-गोवा के बीच संचालित अपनी नियमित उड़ान को बंद कर दिया है। इससे यात्रियों के पास एक प्रमुख विकल्प कम हो गया है और अब इस मार्ग पर केवल इंडिगो की एक ही नियमित उड़ान बची है। एजेंटों का कहना है कि यह निणर्य समझ से परे है। गोवा इन दिनों पूरे साल का ​डे​स्टिनेशन हो गया है। लोग पूरे साल गोवा जाते है। अब इंडिगों की फिर से इस रूट पर मोनोपाली हो जाएगी।

    बेंगलुरु के लिए शुरू की उड़ान

    जानकारी के अनुसार एयरलाइन ने हाल ही में समर शेडयूल में बदलाव करते हुए गोवा की उड़ान बंद कर दी है और इसके स्थान पर बेंगलुरु के लिए नई उड़ान शुरू की है। ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया के अनुसार, पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान सुबह 10:55 बजे इंदौर से रवाना होकर 12:30 बजे गोवा पहुंचती थी। वहीं वापसी में यह उड़ान दोपहर 1:05 बजे गोवा से उड़ान भरकर 2:30 बजे इंदौर पहुंचती थी। अब कंपनी ने इस सेवा को बंद कर दिया है। इसके स्थान पर शुरू की गई बेंगलुरु उड़ान शाम 4:25 बजे बेंगलुरु से इंदौर आती है और 5 बजे वापस बेंगलुरु के लिए रवाना हो जाती है। कटारिया ने बताया कि बेंगलुरु के लिए पहले से ही कई उड़ानों के विकल्प मौजूद हैं, जबकि गोवा के लिए केवल इंडिगो की एक नियमित उड़ान ही उपलब्ध है। ऐसे में एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

    एक नियमित और एक साप्ताहिक उड़ान का ही विकल्प

    फिलहाल यात्रियों के पास इंडिगो की एक नियमित और एक साप्ताहिक (रविवार) उड़ान का ही विकल्प रह गया है। कटारिया ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 15 अप्रैल 2025 से उत्तर गोवा स्थित इस नवीन एयरपोर्ट के लिए भी इंदौर से सीधी उड़ान शुरू की थी, लेकिन कुछ समय बाद इसे भी बंद कर द​क्षिण गोवा के लिए उड़ान का संचालन कर रही थी।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts