Download on the App StoreGet it on Google Play
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 2 की हालत गंभीर

Follow on Google News
उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा हो गया है। प्रयागराज से बस्ती जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ये हादसा लाखीपुर गांव के पास हुआ है।

कार चालक की झपकी लग गई थी

बताया जा रहा है कि बस्ती जिले के निवासी प्रयागराज में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने के बाद घर वापस जा रहे थे। प्रतापगढ़ में कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लाखीपुर गांव के पास कार चालक की झपकी लगने से तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। कार में सवार 15 वर्षीय किशोरी समेत 3 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने कार को कब्जे में लिया

हादसा इतना भीषण था कि कार का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts