स्पेन में दो तेज रफ्तार ट्रेनों की भीषण टक्कर, 46 लोगों की मौत और 179 घायल

स्पेन। मध्य स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो तेज रफ्तार ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में करीब 46 लोगों की मौत हुई है जबकि 179 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। दुर्घटना के बाद मैड्रिड और दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया के बीच रेल सेवाएं रोक दी गई हैं।
पीछे से टकराई ट्रेन, दो डिब्बे पटरी से उतरे
द गार्जियन और स्पेन के सरकारी प्रसारक TVE की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेन दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों ने मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच रेल सेवाओं को रोक दिया।
दुर्घटना की वजह का पता नहीं चला
रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के कारणों की पुष्टि नहीं की है। हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के आधार पर दुर्घटना की गंभीरता को लेकर चिंता जताई गई है।
इमरजेंसी सेवाओं ने तैयार कराया स्पोर्ट्स हॉल
टोलेडो शहर के पास स्थित उर्डा के मेयर मैनुअल गैलान ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं ने उनसे एक स्पोर्ट्स हॉल तैयार रखने को कहा है। इसका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव कार्यों में किया जा सकता है।




















