Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Karwa Chauth 2026: रश्मिका-विजय से अर्जुन तेंदुलकर तक, इन 6 जोड़ियों का होगा शादी के बाद पहला त्योहार!

29 अक्टूबर को करवा चौथ के मौके पर फिल्म और क्रिकेट जगत की कई चर्चित जोड़ियां सुर्खियों में रहेंगी। रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन और कृतिका कामरा-गौरव कपूर समेत कई सितारों के लिए यह शादी के बाद पहला करवा चौथ होगा। अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक की जोड़ी भी अपनी शादी के बाद इस त्योहार को लेकर चर्चा में है।
Karwa Chauth 2026: रश्मिका-विजय से अर्जुन तेंदुलकर तक, इन 6 जोड़ियों का होगा शादी के बाद पहला त्योहार!
बॉलीवुड कपल्स का पहला करवा चौथ होगा खास

मुंबई। करवा चौथ का त्योहार 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। आम परिवारों की तरह फिल्मी सितारों की जिंदगी में भी इस त्योहार का खास महत्व होता है। इस बार मनोरंजन और क्रिकेट जगत की कुछ नई जोड़ियां खास वजह से चर्चा में हैं। साल 2026 में शादी करने वाले कई सितारे पहली बार इस पर्व का अनुभव कर सकते हैं। इनमें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा से लेकर अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक तक के नाम शामिल हैं।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पहली करवाचौथ

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी साल 2026 की चर्चित शादियों में शामिल रही। दोनों ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। विवाह में तेलुगु और कोडवा परंपराओं के अनुसार रस्में निभाई गईं। लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने वाले इस जोड़े की शादी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब शादी के बाद पहला करवा चौथ उनके लिए खास मौका हो सकता है।

/img/94/1793183748091

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन का नया सफर

अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने गायक स्टेबिन बेन के साथ जनवरी 2026 में शादी की थी।

Ramayana: Los Angeles में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, 3D स्क्रीनिंग में छाए रणबीर-साई और यश, लुक देख फैंस हुए फिदा!

उदयपुर में हुए इस समारोह में ईसाई और हिंदू, दोनों परंपराओं को जगह दी गई थी। शादी की तस्वीरों को प्रशंसकों ने काफी पसंद किया था। अब यह जोड़ा शादी के बाद पहली बार करवा चौथ के मौके पर चर्चा में है।

/img/94/1793183778285

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की पहली करवाचौथ

अभिनेत्री कृतिका कामरा और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर ने 11 मार्च 2026 को मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की थी।

/img/94/1793183803644

दोनों ने शादी को सादा रखा और इस खास दिन पर परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों को शामिल किया। बाद में दोस्तों के साथ जश्न भी मनाया गया। शादी के बाद पहला करवा चौथ इस जोड़े के लिए एक नया अनुभव हो सकता है।

आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा भी चर्चा में

अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्म निर्देशक शरण शर्मा ने 11 जुलाई 2026 को मुंबई में शादी की थी। दोनों ने अपने घर पर परिवार और करीबी दोस्तों के बीच विवाह की रस्में पूरी कीं। बताया जाता है कि शादी की तारीख उनके रिश्ते की शुरुआत से भी जुड़ी थी। ऐसे में अक्टूबर में आने वाला करवा चौथ उनके लिए शादी के बाद पहला खास त्योहार होगा।

/img/94/1793183838580

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला का खास मौका

अभिनेता अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने 21 अगस्त 2026 को गोवा में अपने विवाह का पंजीकरण कराया था। दोनों लंबे समय से साथ हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।

/img/94/1793183869895

शादी के बाद यह उनका पहला करवा चौथ होगा।

Bigg Boss 20: स्काउट OP की बेरुखी से फूट-फूटकर रोईं लव गिल, कनिका मान ने माही विज को बताया नकली!

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक भी सुर्खियों में

क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च 2026 को मुंबई में सानिया चंडोक से शादी की थी।

/img/94/1793183893518

इस समारोह में क्रिकेट, कारोबार और मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के बाद यह उनका पहला करवा चौथ हो सकता है, अगर वे इस त्योहार को मनाने का फैसला करते हैं। 

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts