Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली SIR: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से किया सवाल, दोबारा Form-6 क्यों भरें?

दिल्ली में वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा है।
दिल्ली SIR: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से किया सवाल, दोबारा Form-6 क्यों भरें?
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट से 43 लाख नाम हटाने पर सुप्रीम कोर्ट का सवाल

नई दिल्ली। कोर्ट ने पूछा कि शिफ्टेड या अनुपस्थित श्रेणी में हटाए गए करीब 43 लाख मतदाताओं को दोबारा नाम जुड़वाने के लिए Form-6 भरने की जरूरत क्यों है।

पहले से वोटर, फिर नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत क्यों?

सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया कि जो लोग पहले से मतदाता सूची में शामिल थे, उन्हें अस्थायी रूप से पते पर मौजूद नहीं होने के कारण नए पंजीकरण की प्रक्रिया से क्यों गुजरना पड़ रहा है। कोर्ट ने चुनाव आयोग से इस प्रक्रिया का आधार स्पष्ट करने को कहा।

ये भी पढ़ें: SIR पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए

Form-6 की जगह SIR फॉर्म भरवाने की बात

याचिकाकर्ताओं के वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि पहले से मतदाता रहे लोगों से Form-6 भरवाना गलत घोषणा करने के लिए मजबूर करने जैसा है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे लोगों से SIR फॉर्म भरवाया जाना चाहिए, जबकि शिफ्ट होने या विवरण में बदलाव की स्थिति में Form-8 की सुविधा मिलनी चाहिए।

लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर बाद में होगी सुनवाई

सुनवाई के दौरान मतदाता सूची में लाखों नामों की मैपिंग नहीं होने और तार्किक विसंगतियों के आधार पर नाम हटाने का मुद्दा भी उठा। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस श्रेणी की वैधता पर अभी अंतिम फैसला नहीं दिया गया है और इस पर बाद में सुनवाई होगी।

Breaking News

30 अक्टूबर तक दावे-आपत्तियां, 4 दिसंबर को अंतिम सूची

दिल्ली में SIR के तहत नाम जुड़वाने और दावे-आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर 2026 है, जबकि इनके निपटारे की समयसीमा 30 नवंबर है। अंतिम मतदाता सूची 4 दिसंबर को प्रकाशित होनी है, हालांकि चुनाव आयोग के रुख को देखते हुए तारीखें बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts