Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऋतिक रोशन ने छुए थे आनंद कुमार के पैर, गुरु पूर्णिमा का वो पल आज भी नहीं भूले 'सुपर 30' के फाउंडर

ऋतिक रोशन की तारीफ से भावुक हुए सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े पुराने किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि ऋतिक बिना चप्पल पहने उन्हें गेट तक छोड़ने आते थे। गुरु पूर्णिमा पर एक्टर ने उनके पैर छूकर उन्हें अपना गुरु भी बताया था।
ऋतिक रोशन ने छुए थे आनंद कुमार के पैर, गुरु पूर्णिमा का वो पल आज भी नहीं भूले 'सुपर 30' के फाउंडर

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार के बीच फिल्म से शुरू हुआ रिश्ता आज भी कायम है। हाल ही में ऋतिक ने आनंद कुमार के नए एजुकेशनल प्रोजेक्ट 'सुपर इन्फिनिटी' की तारीफ की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद आनंद कुमार ने फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग के दौरान की कुछ खास यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि ऋतिक का समर्पण और सादगी उन्हें उस समय भी काफी प्रभावित करती थी।

दरअसल, ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर आनंद कुमार के प्रोजेक्ट 'सुपर इन्फिनिटी' की तारीफ करते हुए लिखा था- सिर्फ आप ही पढ़ाई को इतना मजेदार बना सकते हैं। एक्टर की इस प्रतिक्रिया से भावुक आनंद कुमार ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया।

जब बिना चप्पल पहने आनंद कुमार को छोड़ने पहुंचे थे ऋतिक

'सुपर 30' फिल्म की मेकिंग को याद करते हुए आनंद कुमार ने बताया कि उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने को लेकर बातचीत के दौरान वह बॉलीवुड के कई बड़े सितारों से मिले थे। लेकिन ऋतिक रोशन की एक आदत ने उन्हें खास तौर पर प्रभावित किया। आनंद कुमार के मुताबिक, जब भी दोनों फिल्म की कहानी पर चर्चा करते थे, ऋतिक उसमें पूरी तरह डूब जाते थे। कई बार बातचीत के बाद वह आनंद कुमार को छोड़ने के लिए अपने अपार्टमेंट की बिल्डिंग के गेट तक आ जाते थे। इस दौरान उन्हें यह भी ध्यान नहीं रहता था कि उन्होंने चप्पल तक नहीं पहनी है। आनंद कुमार ने कहा कि तभी उन्हें एहसास हुआ कि कोई कलाकार अपने काम को लेकर कितना समर्पित हो सकता है।

Entertainment

गुरु पूर्णिमा पर ऋतिक ने छुए थे पैर

आनंद कुमार ने पटना में गुरु पूर्णिमा के मौके पर हुई एक मुलाकात का किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार ऋतिक रोशन गुरु पूर्णिमा पर पटना आए थे। इस दौरान एक्टर ने उनसे कहा था, 'सर, मैं आपको अपना गुरु मानता हूं। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है।' इसके बाद ऋतिक ने आनंद कुमार के पैर छुए। आनंद कुमार ने कहा कि वह इस पल को आज तक नहीं भूल पाए हैं। उनके मुताबिक, ऋतिक जितने शानदार अभिनेता हैं, उतने ही जमीन से जुड़े इंसान भी हैं।

क्या है आनंद कुमार का नया प्रोजेक्ट सुपर इन्फिनिटी?

आनंद कुमार ने 'सुपर 30' के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली छात्रों को IIT-JEE की तैयारी कराने के लिए पहचान बनाई। अब वह 'सुपर इन्फिनिटी' के जरिए गणित को ज्यादा रोचक और आसान तरीके से बच्चों तक पहुंचाना चाहते हैं। इस पहल का मकसद क्लासरूम की सीमाओं से आगे बढ़कर दुनिया भर के बच्चों के लिए गणित सीखने को मजेदार बनाना है। ऋतिक रोशन की ओर से इस पहल की सराहना को आनंद कुमार ने अपने शैक्षणिक मिशन के लिए प्रोत्साहन बताया है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts