Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मोहन भागवत अचानक पहुंचे भोपाल, जैन मुनि समय सागर महाराज से की मुलाकात

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भोपाल में संघ कार्यालय समिधा पर पदाधिकारियों के साथ बैठक की और जैन मुनि समय सागर महाराज से मुलाकात की। इसके बाद वे इंदौर के शताब्दी समापन कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हुए।
मोहन भागवत अचानक पहुंचे भोपाल, जैन मुनि समय सागर महाराज से की मुलाकात
मोहन भागवत अचानक पहुंचे भोपाल

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत बुधवार सुबह अचानक भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने संघ कार्यालय समिधा में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वे एमपी नगर के पास चातुर्मास कर रहे जैन मुनि समय सागर महाराज से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद भागवत इंदौर के लिए रवाना हो गए, जहां वे संघ के शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर आयोजित ‘चरैवेति-एकत्रीकरण’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भोपाल पहुंचने पर संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत

भोपाल पहुंचने पर मोहन भागवत का स्वागत संघ के पदाधिकारी स्वप्निल कुलकर्णी, प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता और कैलाश लोवंशी ने किया। इसके बाद वे संघ कार्यालय समिधा पहुंचे, जहां उन्होंने संघ के अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। भागवत का भोपाल दौरा ऐसे समय हुआ, जब इंदौर में संघ के शताब्दी वर्ष के समापन को लेकर बड़ा आयोजन किया जा रहा है।

जैन मुनि समय सागर महाराज से की मुलाकात

भोपाल प्रवास के दौरान मोहन भागवत ने जैन मुनि समय सागर महाराज से भी मुलाकात की। कार्यक्रम के अनुसार, मुलाकात का समय दोपहर पौने 3 बजे से शाम साढ़े 4 बजे के बीच निर्धारित था। मुलाकात के बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो गए।

इंदौर के डेली कॉलेज में होगा ‘चरैवेति-एकत्रीकरण’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर बुधवार को इंदौर के डेली कॉलेज परिसर में ‘चरैवेति-एकत्रीकरण’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। आयोजन मालवा प्रांत के इंदौर विभाग की ओर से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में करीब एक लाख स्वयंसेवकों के शामिल होने का अनुमान है। इसमें संघ के प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ इंदौर महानगर और महू ग्रामीण क्षेत्र के सक्रिय स्वयंसेवक शामिल होंगे। समाज के प्रबुद्ध वर्ग की मौजूदगी भी रहेगी।

मोहन भागवत का बड़ा संदेश, बोले- ‘स्वयंसेवक ही संघ है’, राष्ट्रसेवा से लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने पर दिया जोर

राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रहने का संदेश देगा आयोजन

आयोजकों के मुताबिक ‘चरैवेति-एकत्रीकरण’ के माध्यम से स्वयंसेवकों और समाज को राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगातार सक्रिय रहने का संदेश दिया जाएगा।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts