People's Update
Wednesday, March 25, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, March 25, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    MP में 5वीं-8वीं का रिजल्ट आज:छात्र 11:30 बजे से देख सकेंगे परिणाम
    तमिलनाडु: AIADMK ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की
    कांग्रेस को पूर्व मुख्यालय 24 अकबर रोड खाली करने का फाइनल नोटिस
    इजरायल पर ईरान का बड़ा हमला, तेल अवीव समेत कई शहरों पर मिसाइल-ड्रोन स्ट्राइक
    आम आदमी पार्टी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और उनके तीन साथी गिरफ्तार
    अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान की पहल, पड़ोसी देशों को दिया सैन्य गठबंधन का न्योता
    मिडिल-ईस्ट संकट के बीच फर्टिलाइजर पर अलर्ट भारत, कृषि मंत्री शिवराज बुलाएंगे हाई-लेवल बैठक
    दिल्ली के करोल बाग में पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
    कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, ईंधन टैंक में धमाका और भीषण आग
    मिडिल-ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत, कच्चे तेल की कीमतों में 5% से ज्यादा की गिरावट
    मिडिल-ईस्ट में 82वां एयरबोर्न डिवीजन के 1000 सैनिक भेजेगा अमेरिका
    अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में बेंगलुरु में FIR
    संसद में बजट सत्र के दूसरे फेज का आज 11वां दिन
    Weather : MP में मौसम के 2 मिजाज, भोपाल- इंदौर में तेज गर्मी, पूर्वी हिस्से में बादल छाए
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत :दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, राहुल-प्रियंका भी पहुंचे; जानें अभी कैसी है हालत?

    कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीने में इंफेक्शन और सांस लेने में तकलीफ के कारण डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अस्पताल में मौजूद हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
    Publish Date: 25 Mar 2026, 9:15 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार (24 मार्च) देर रात करीब 11:15 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा है।

      जानाकरी के अनुसार, सोनिया गांधी को सांस लेने में दिक्कत और सीने में इंफेक्शन (Chest Infection) की शिकायत थी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

      अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम कर रही इलाज

      जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी को शुरुआती जांच के बाद इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में रखा गया है। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। अस्पताल के मुताबिक, फिलहाल कोई गंभीर स्थिति नहीं बताई गई है और उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है ताकि किसी भी तरह की जटिलता से बचा जा सके।

      डॉक्टरों के अनुसार, उनकी उम्र और पुराने स्वास्थ्य इतिहास को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। इसलिए उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखना जरूरी समझा गया।

      यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव से पहले ममता का 23 पदों से इस्तीफा : गृह विभाग ने जारी किए निर्देश, कई विभागों में बड़ी जिम्मेदारी संभाल रही थी

      राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अस्पताल में मौजूद

      सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही उनके दोनों बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तुरंत अस्पताल पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं ने डॉक्टरों से मुलाकात कर उनकी सेहत की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि, कुछ समय बाद राहुल गांधी अस्पताल से चले गए, जबकि परिवार के सदस्य लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी अस्पताल से लगातार अपडेट ले रहे हैं।

      पहले भी सांस लेने की समस्या के कारण हुई थीं भर्ती

      यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी को सांस लेने की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया हो। इससे पहले जनवरी 2026 में भी उन्हें दिल्ली के इसी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उस समय अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया था कि, मेडिकल जांच में पाया गया था कि दिल्ली की ठंड और प्रदूषण के कारण उनका ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ गया था।

      डॉक्टरों ने बताया था कि ठंड और वायु प्रदूषण के संयुक्त प्रभाव के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज और निगरानी में रखा गया था।

      [featured type="Featured"]

      पिछले एक साल में कई बार बिगड़ी सेहत

      पिछले एक साल के दौरान सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

      सोनिया गांधी के हाल के स्वास्थ्य अपडेट

      समय

      कारण

      अस्पताल

      जनवरी 2026

      सांस लेने में दिक्कत, ब्रोंकियल अस्थमा

      सर गंगा राम अस्पताल, दिल्ली

      जून 2025

      पेट से जुड़ी समस्या

      सर गंगा राम अस्पताल

      जून 2025

      नियमित स्वास्थ्य जांच

      शिमला का अस्पताल

      फरवरी 2025

      पेट से जुड़ी समस्या

      सर गंगा राम अस्पताल

      जून 2025 में उन्हें पेट में गंभीर समस्या होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय डॉक्टरों ने करीब चार दिनों तक उनकी सेहत पर नजर रखी थी और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

      2011 में हुआ था कैंसर का इलाज

      सोनिया गांधी के स्वास्थ्य इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना साल 2011 की भी रही है, जब उन्हें कैंसर का इलाज कराने के लिए अमेरिका जाना पड़ा था। उस समय उन्होंने विदेश में सर्जरी और उपचार कराया था। हालांकि, उपचार के बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ और 2012 के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में वापसी कर ली थी। इसके बावजूद उम्र और पहले की बीमारियों के कारण उन्हें समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता रहा है।

      यह भी पढ़ें: Peoples Update Special : LPG क्राइसिस के बीच पीएम पर बनी फनी रील ने कराया विवाद, पति ने पत्नी को घर से किया बाहर

      कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल

      सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता बढ़ गई है। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सोशल मीडिया पर भी उनके स्वास्थ्य को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस पार्टी के अंदर भी लगातार अस्पताल से अपडेट लिए जा रहे हैं और पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटेंगी।

      [breaking type="Breaking"]

      राजनीति में लंबा अनुभव

      सोनिया गांधी भारतीय राजनीति की सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिनी जाती हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी का लंबे समय तक नेतृत्व किया है और पार्टी की दो बार अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वह कई बार लोकसभा सांसद भी रह चुकी हैं। वर्तमान में वह राज्यसभा सांसद और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और लंबे समय तक केंद्र की सत्ता में भी रही है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Rahul Gandhi

      Sir Ganga Ram Hospital

      Sonia Gandhi

      Sonia Gandhi Health Update

      Priyanka Gandhi

      Congress

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      अलविदा हरीश राणा... पिता बोले- कोई नहीं रोना, बेटा जहां भी जाएगा भगवान उसे आशीर्वाद देंगे

      13 साल की पीड़ा से आजादी :अलविदा हरीश राणा... पिता बोले- कोई नहीं रोना, बेटा जहां भी जाएगा भगवान उसे आशीर्वाद देंगे

      रिफंड, बुकिंग और कैंसिलेशन सब कुछ हुआ नया

      रेलवे नियमों में बड़ा बदलाव!रिफंड, बुकिंग और कैंसिलेशन सब कुछ हुआ नया

      अधिकारों की सुरक्षा या पहचान पर सवाल? विपक्ष क्यों बता रहा इसे खतरनाक

      ट्रांसजेंडर बिल लोकसभा से पारित :अधिकारों की सुरक्षा या पहचान पर सवाल? विपक्ष क्यों बता रहा इसे खतरनाक

      इंदौर: बेकरी में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से भड़की लपटों ने मचाई अफरा-तफरी

      इंदौर: बेकरी में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से भड़की लपटों ने मचाई अफरा-तफरी

      फरार AAP विधायक पठानमाजरा गिरफ्तार, MP के शिवपुरी से पकड़े गए

      शादी का झांसा, रेप और धमकी के आरोप…फरार AAP विधायक पठानमाजरा गिरफ्तार, MP के शिवपुरी से पकड़े गए

      इंदौर अग्निकांड: मलबे में दबी लापरवाही का काला सच, 7 दिन बाद मिला मासूम तनय का धड़

      इंदौर अग्निकांड: मलबे में दबी लापरवाही का काला सच, 7 दिन बाद मिला मासूम तनय का धड़

      US कोर्ट ने मेटा पर लगाया 3100 करोड़ का जुर्माना, जानें पूरा मामला

      FB-Instagram से बच्चों को खतरा?US कोर्ट ने मेटा पर लगाया 3100 करोड़ का जुर्माना, जानें पूरा मामला

      फ्यूल टैंक में लगी आग, सेना बोली- हम दुश्मनों के ड्रोन को हवा में मिटा रहे

      ईरान का कुवैत के एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक :फ्यूल टैंक में लगी आग, सेना बोली- हम दुश्मनों के ड्रोन को हवा में मिटा रहे

      गृह विभाग ने जारी किए निर्देश, कई विभागों में बड़ी जिम्मेदारी संभाल रही थी

      बंगाल चुनाव से पहले ममता का 23 पदों से इस्तीफा :गृह विभाग ने जारी किए निर्देश, कई विभागों में बड़ी जिम्मेदारी संभाल रही थी

      पेट्रोल- डीजल के लिए पंपों पर लंबी लाइनें, मंत्री गोविंद राजपूत बोले- अफवाहों फैलाई गई, ऑफिशियल सोर्स पर ही करे भरोसा

      भोपाल :पेट्रोल- डीजल के लिए पंपों पर लंबी लाइनें, मंत्री गोविंद राजपूत बोले- अफवाहों फैलाई गई, ऑफिशियल सोर्स पर ही करे भरोसा

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....