Peoples Update Special :LPG क्राइसिस के बीच पीएम पर बनी फनी रील ने कराया विवाद, पति ने पत्नी को घर से किया बाहर

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते उत्पन्न हुए LPG संकट के कारण पारिवारिक विवाद भी बढ़ गए हैं। दरअसल, पॉलिटिकल कांफिक्ट के चलते विवादों की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसे ही एक विवाद में प्रधानमंत्री पर एक महिला द्वारा रील बनाने पर पति ने उसे घर से निकाल दिया। बीते बीते ढाई साल में करीब दो दर्जन मामले फैमिली कोर्ट पहुंचे।
Follow on Google News
LPG क्राइसिस के बीच पीएम पर बनी फनी रील ने कराया विवाद, पति ने पत्नी को घर से किया बाहर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पल्लवी वाघेला, भोपाल। हाल ही में इंफ्लूएंसर युवराज दुआ की रील खासी चर्चा में आई मोदी-पगलू पापा, रील में दुआ ने पीएम मोदी को टैग कर बताया कि उनके पापा मीठा खाना कम नहीं कर रहे हैं। पीएम ने तुरंत इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए दुआ के पापा सहित सभी से मीठा कम करने की अपील भी की, लेकिन भोपाल में इसके एकदम उलट एक मामला पहुंचा है। मामले में पीएम मोदी से संबंधित रील रिक्रिएट करना महिला को भारी पड़ गया। LPG क्राइसिस के दौरान बनी फनी रील पर पति ऐसा नाराज हुआ कि महिला को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। एक अन्य मामले में पति की रील में पीएम की बुराई पत्नी से बर्दाश्त नहीं हुई। रील के बाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी मायके जा बैठी है और तलाक की धमकी दे रही है।

    मोदी जी ले रहे बदला!

    पहले मामले में युद्ध की स्थिति के बीच रसोई गैस सिलेंडर की कमी को लेकर शाहपुरा क्षेत्र की महिला ने फनी रील को रिक्रिएट किया। महिला ने इसे कैप्शन दिया मोदीजी ले रहे बदला। रील में महिला फनी अंदाज में कहती नजर आ रही है कि नोटबंदी में मोदीजी ने हम महिलाओं की बचत के सारे नोट निकलवा लिए। कोरोना में लॉकडाउन लगवाकर हमसे खूब खाना बनवाया और अब चूल्हे पर खाना बनवाने की तैयारी कर रहे हैं। लगता है मोदीजी को किसी महिला से धोखा मिला है, जिसका बदला मोदीजी सब महिलाओं से ले रहे हैं। महिला के रील पोस्ट करने के बाद उसकी रील पर लाइक और कमेंट भी आना शुरू हो गए, लेकिन पति को यह बात खास पसंद नहीं आई। उसने पत्नी से कहा कि रील को हटा दे। पत्नी के कारण पूछने पर पति ने इसे पीएम के खिलाफ बताया।

    Featured News

    पत्नी रील हटाने को तैयार नहीं 

    हालांकि, पत्नी ने कहा कि यह तो बस एक फनी रील है जो खूब चल रही है और इसलिए उसने भी इसे क्रिएट किया है, लेकिन पति नहीं माना। दोनों में जमकर बहस हो गई। पत्नी किसी कीमत पर रील हटाने तैयार नहीं हुई तो पति ने उसे घर से बाहर कर दिया। इसके बाद पत्नी ने मध्यस्थता केन्द्र में मदद मांगी। यहां पति ने कहा कि वह पीएम की नीतियों का समर्थक है और जानता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी प्रधानमंत्री देशवासियों के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और करते रहेंगे। ऐसे में उनके खिलाफ ऐसी रील वह बर्दाश्त नहीं कर सकता। हालांकि, समझाइश के बाद पत्नी ने खुद ही रील हटा ली और पति भी उसे घर वापस ले गया।

    तलाक की धमकी

    एक अन्य मामले में जहांगीराबाद निवासी पुरुष ने भी रसोई गैस सिलेंडर संकट को लेकर रील बनाई। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी दोनों की राजनीतिक विचारधारा अलग-अलग है। इस कारण पहले भी तनाव रहा है, लेकिन इस बार बात इतनी बढ़ी कि शादी के एक साल बाद ही पत्नी अपने मायके यूपी जा बैठी है और पति से भारी-भरकम एलुमनी के साथ तलाक लेने की जिद पर अड़ी है। मामले में पति ने पुरुष हेल्पलाइन से मदद मांगी है।

    Breaking News

    पॉलिटिकल कॉन्फ्लिक्ट के और भी मामले

    राजनीतिक दृष्टिकोण में मतभेद पहले भी मनभेद का कारण रहा है। मप्र के विभिन्न जिलों के फैमिली कोर्ट में साल 2023 से अब तक 23 विवाद पहुंचे हैं। इनमें दंपति के अलावा पिता-पुत्र, भाई और बिजनेस पार्टनर के विवाद भी शामिल हैं। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts