Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बंगाल चुनाव से पहले ममता का 23 पदों से इस्तीफा :गृह विभाग ने जारी किए निर्देश, कई विभागों में बड़ी जिम्मेदारी संभाल रही थी

ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे अपने पत्र में कहा है कि उनके सभी पदों से इस्तीफा स्वीकार करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं, चाहे वे पद सूची
गृह विभाग ने जारी किए निर्देश, कई विभागों में बड़ी जिम्मेदारी संभाल रही थी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 23 पदों से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार देर शाम लिए गए इस फैसले के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। ममता ने राज्य स्वास्थ्य मिशन, वाइल्डलाइफ बोर्ड, इको-टूरिज्म एडवाइजरी बोर्ड सहित कई अहम सरकारी विभागों और निकायों में अपनी जिम्मेदारियां छोड़ दी हैं।

    गृह विभाग ने जारी किए निर्देश

    इसके अलावा उन्होंने इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों से भी खुद को अलग कर लिया है। राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि मुख्यमंत्री के इस्तीफों को स्वीकार करने की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू की जाए। इससे साफ संकेत मिलता है कि यह फैसला प्रशासनिक स्तर पर सुनियोजित तरीके से लिया गया है।

    यह भी पढ़ें: West Bengal Election : ईद पर ममता का नारा- भाजपा हटाओ देश बचाओ, PM मोदी को बताया घुसपैठिया, केंद्र पर लगाया वोट छीनने का आरोप

    ममता बोंली- जल्दी पूरी हो प्रोसेस

    जारी पत्र में कहा गया है कि विभाग न केवल तुरंत कार्रवाई करें, बल्कि बुधवार शाम 4 बजे तक अनुपालन रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। इससे साफ है कि सरकार इस प्रक्रिया को तेज गति से पूरा करना चाहती है। मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे अपने पत्र में ममता बनर्जी ने यह भी अनुरोध किया है कि सूची में शामिल पदों के अलावा अन्य सभी पदों से भी उनके इस्तीफे स्वीकार करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

    चुनावी शोर के बीच बड़ा कदम

    अधिकारियों के मुताबिक, इस फैसले के बाद सभी विभागों में तुरंत प्रशासनिक फॉलो-अप की जरूरत है, ताकि जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण समय रहते किया जा सके। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब राज्य में चुनावी गतिविधियां अपने चरम पर हैं।

    यह भी पढ़ें: कोलकाता: भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प, पत्थरबाजी में कई घायल; पीएम मोदी की रैली से पहले बवाल

    भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता

    बता दें कि ममता बनर्जी इस बार दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने प्रमुख चुनौती विपक्ष के नेता सुवेंधु अधिकारी हैं, जो इस सीट से मुकाबले में हैं।पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026 को होगा, जबकि चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में ममता बनर्जी का यह फैसला चुनावी रणनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे वे प्रशासनिक जिम्मेदारियों से मुक्त होकर पूरी तरह चुनाव प्रचार पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।

    असम में कांग्रेस को बड़ा झटका

    असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की हाई-प्रोफाइल सीट जालुकबारी से कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग का नामांकन पत्र जांच के दौरान खारिज कर दिया गया। मंगलवार को हुई स्क्रूटनी के दौरान निर्वाचन अधिकारियों ने यह कार्रवाई की, हालांकि अभी तक नामांकन खारिज किए जाने के पीछे के तकनीकी कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।

    इस फैसले ने चुनावी मुकाबले से पहले ही कांग्रेस की रणनीति को बड़ा झटका दिया है, खासकर उस सीट पर जहां मुख्यमंत्री खुद चुनाव मैदान में हैं। जालुकबारी सीट को असम की सबसे चर्चित सीटों में से एक माना जाता है। यहां से हिमंता लगातार मजबूत स्थिति में रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के उम्मीदवार का नामांकन रद्द होना पार्टी के रणनीतिक फैसलों पर बुरा असर डाल सकता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts