‘छोटे से सोफे पर सोकर गुजारी रात…’मां की तबीयत पर राहुल का भावुक बयान, डॉक्टरों ने जारी किया सोनिया गांधी का हेल्थ अपडेट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट संक्रमण के कारण उन्हें भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और एंटीबायोटिक का अच्छा असर हो रहा है। राहुल गांधी अस्पताल में मां के साथ रहे और उन्होंने केरल की नर्स की सेवा की सराहना की।
Follow on Google News
मां की तबीयत पर राहुल का भावुक बयान, डॉक्टरों ने जारी किया सोनिया गांधी का हेल्थ अपडेट
फाइल फोटो
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले दो दिनों से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट संक्रमण की शिकायत के बाद उन्हें मंगलवार रात करीब 10:22 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

    इस बीच उनके बेटे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार अस्पताल में मौजूद हैं। उन्होंने अपनी मां की देखभाल के लिए पूरी रात अस्पताल में बिताई और इस दौरान एक छोटे से सोफे पर सोए। राहुल गांधी ने अपने इस अनुभव को साझा करते हुए केरल की एक नर्स की भी खास तारीफ की, जिसने हर घंटे आकर सोनिया गांधी का हालचाल लिया।

    डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट

    सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने सोनिया गांधी की सेहत को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें बुखार और संक्रमण की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी जांच की जा रही है ताकि पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट में संक्रमण की स्थिति का सही पता लगाया जा सके।

    अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी को मंगलवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। उन्हें एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही हैं, दवाओं का असर सकारात्मक दिख रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

    अजय स्वरूप ने बताया कि, वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम उनके इलाज की निगरानी कर रही है। इस टीम में डॉ. डी.एस. राणा, डॉ. एस. नंदी और डॉ. अरूप बसु शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार, सोनिया गांधी को आराम करने की सलाह दी गई है और आगे की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

    Twitter Post

    राहुल गांधी ने मां के साथ अस्पताल में बिताई रात

    सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद राहुल गांधी तुरंत अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनकी सेहत की जानकारी ली। उन्होंने बुधवार को केरल में आयोजित एक सभा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए बताया कि उन्होंने पूरी रात अस्पताल में अपनी मां के साथ बिताई। राहुल गांधी ने कहा कि, जब उनकी मां अस्पताल में भर्ती थीं, तब वह उनके कमरे में एक छोटे से सोफे पर सोए।

    उन्होंने कहा कि, कल रात मैं अस्पताल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था। जैसे हर बेटा अपनी मां की सेहत को लेकर परेशान रहता है, वैसे ही मैं भी बहुत चिंतित था। राहुल गांधी ने कहा कि मां की तबीयत को लेकर उन्हें पूरी रात चिंता रही।

    केरल की नर्स ने दिलाया सुकून

    राहुल गांधी ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि अस्पताल में एक केरल की नर्स ने उन्हें काफी सुकून दिया। उन्होंने कहा कि वह नर्स पूरी रात हर घंटे सोनिया गांधी को देखने आती थी। राहुल गांधी के मुताबिक, नर्स हर एक घंटे में कमरे में आती थी, वह सोनिया गांधी का हालचाल देखती थी। वह मुस्कुराकर उनका हाथ पकड़ती थी। राहुल गांधी ने कहा कि इस देखभाल को देखकर उन्हें राहत महसूस हुई।

    उन्होंने कहा कि, पूरी रात मुझे सिर्फ एक चीज से सुकून मिला। वह थी केरल की एक नर्स, जो हर घंटे मेरी मां को देखने आती थी। वह मुस्कुराती थी और उनका हाथ पकड़ती थी।

    यह भी पढ़ें: ये मेरा आखिरी वीडियो हो सकता है...! सनोज मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जिहादियों ने मोनालिसा को भड़काया!

    नर्सों की सेवा को बताया प्रेरणादायक

    राहुल गांधी ने कहा कि नर्सों की सेवा समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि, केरल की नर्सें सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी सेवा के लिए जानी जाती हैं। राहुल गांधी ने कहा कि, जब पूरी दुनिया सो रही होती है, तब केरल की महिलाएं चाहे दिल्ली में हों, देश के दूसरे हिस्सों में हों या दुनिया के किसी कोने में लोगों को सुकून दे रही होती हैं। उन्होंने कहा कि, नर्स मरीजों के धर्म, समुदाय या आर्थिक स्थिति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करतीं। उनके अनुसार यही केरल की असली पहचान है।

    राहुल गांधी ने रद्द किया केरल दौरा

    मां की तबीयत खराब होने के कारण राहुल गांधी ने अपना केरल दौरा भी रद्द कर दिया। दरअसल, उन्हें केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) के चुनावी कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह वहां नहीं जा सके। इस कार्यक्रम में उनकी जगह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे। हालांकि राहुल गांधी ने वर्चुअली सभा को संबोधित किया।

    Featured News

    सर्वदलीय बैठक में भी शामिल नहीं हुए राहुल

    सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के कारण राहुल गांधी संसद भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में भी शामिल नहीं हो सके। बताया गया कि वह अस्पताल में अपनी मां के साथ ही मौजूद रहे और उनकी देखभाल करते रहे।

    26 मार्च की सुबह भी अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

    गुरुवार सुबह भी राहुल गांधी सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से सोनिया गांधी की सेहत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इलाज से जुड़े सभी पहलुओं के बारे में डॉक्टरों से विस्तार से बात की। अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी चिंता का माहौल देखा गया। देशभर से पार्टी नेताओं और समर्थकों ने सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

    यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत : दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, राहुल-प्रियंका भी पहुंचे; जानें अभी कैसी है हालत?

    चुनावी माहौल के बीच आई स्वास्थ्य की खबर

    सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ऐसे समय आई है जब देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव का माहौल बना हुआ है। देश के पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं।

    पांच राज्यों का चुनाव कार्यक्रम

    राज्य

    सीटें

    चरण

    मतदान

    पश्चिम बंगाल

    294

    2

    23 और 29 अप्रैल

    तमिलनाडु

    234

    1

    23 अप्रैल

    असम

    126

    1

    9 अप्रैल

    केरल

    140

    1

    9 अप्रैल

    पुडुचेरी

    30

    1

    9 अप्रैल

    इन राज्यों में मतदान के बाद 4 मई को एक साथ चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया करीब 51 दिनों तक चलेगी।

    केरल चुनाव पर राहुल गांधी का हमला

    वर्चुअल सभा में राहुल गांधी ने केरल की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि केरल में असली मुकाबला UDF और BJP-LDF के बीच है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि, UDF लोगों की आवाज सुनता है, जबकि LDF और BJP लोगों को बांटने की राजनीति करते हैं। उन्होंने रोजगार के मुद्दे को भी उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था, जबकि केरल के मुख्यमंत्री ने राज्य में 40 लाख नौकरियों का वादा किया था। उनके अनुसार, 10 साल बीत गए, लेकिन लोगों को एक भी नई नौकरी नहीं मिली।

    Breaking News

    कांग्रेस के चुनावी वादे

    राहुल गांधी ने केरल के लिए कुछ योजनाओं का भी जिक्र किया। इनमें शामिल हैं-

    • महिलाओं के लिए KSRTC बसों में मुफ्त यात्रा
    • कॉलेज जाने वाली लड़कियों को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता
    • वेलफेयर पेंशन को बढ़ाकर 3000 रुपए करना
    • हर परिवार को 25 लाख रुपए तक का हेल्थ इंश्योरेंस
    • युवाओं को 5 लाख रुपए तक का बिना ब्याज का लोन
    • वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग विभाग की स्थापना

    समर्थकों ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

    सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पार्टी नेताओं ने कहा कि, सोनिया गांधी देश की वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं और सभी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने भी कहा है कि उनकी सेहत को लेकर समय-समय पर अपडेट दिया जाएगा।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts