पति संग पहली बार मस्जिद देखने जाएंगी सोनाक्षी :इकबाल बोले- कंवर्ट होने नहीं जा रहे

Follow on Google News
इकबाल बोले- कंवर्ट होने नहीं जा रहे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों इंस्टाग्राम के साथ-साथ यूट्यूब पर कई रील्स और व्लॉग्स शेयर करते हैं। एक्ट्रेस इस समय अपने पति के साथ अबू धाबी की ट्रिप पर है। उन्होंने खुशी जाहिर की है कि यहां वे पहली बार इकबाल संग मस्जिद देखने जाएंगी और काफी इक्साइटेड है। 

    अपने ब्लॉग की शुरुआत में सोनाक्षी कहती हैं कि वह एक्टिंग और बिजनेस के साथ अपनी डेली लाइफ भी शेयर करती हैं। उन्होंने कहा, "आज हम अबू धाबी में हैं और यह ट्रिप थोड़ी अलग रहने वाली है। अबू धाबी टूरिज्म ने हमें शहर घूमने के लिए इनवाइट किया है और उन्होंने हमारे लिए सब तैयार किया है।" 

    सोनाक्षी : अबू धाबी ट्रिप थोड़ी अलग रहने वाली है

    वीडियो में आगे सोनाक्षी ने कहा कि वे अबू धाबी की मशहूर शेख जायद ग्रैंड मस्जिद देखने जा रहे हैं। यह पहली बार है जब मैं किसी मस्जिद के अंदर जा रही हूं। मैं इससे पहले कभी नहीं गई। मैं चर्च गई हूं, मंदिर गई हूं, लेकिन मैं कभी मस्जिद नहीं गई, इसलिए मैं इसे देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।

    जहीर बोले कंवर्ट होने नहीं जा रहे

    उनके इस ब्लॉग पर जहीर कहते हैं... "क्लेरीफाई कर दूं, कोई (सोनाक्षी) कंवर्ट होने नहीं जा रहा है। हम सिर्फ मस्जिद देखने जा रहे हैं। वह बहुत खूबसूरत है और जैसे हम चर्च और मंदिर देखने जाते हैं, उसी तरह ही हम मस्जिद देखने जा रहे हैं।" इसके बाद सोनाक्षी कहती हैं, "स्पेशल मैरिज एक्ट, जिंदाबाद।"बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की शादी 23 जून 2024 को मुंबई में हुई थी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts