Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG News :  सीएम साय का ऐलान, धान खरीदी किसानों की मेहनत और सरकार पर विश्वास का उत्सव

छत्तीसगढ़ में शनिवार से सोसाइटियों पर धान खरीदी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे किसानों की मेहनत के साथ ही राज्य सरकार पर किसानों द्वारा किए जा रहे भरोसे का उत्सव बताया है।
  सीएम साय का ऐलान, धान खरीदी किसानों की मेहनत और सरकार पर विश्वास का उत्सव
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार से धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। धान के कटोरे में इस बार ज्यादा धान उपार्जन की उम्मीद की जा रही है। धान खरीदी के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को अपना संदेश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटाफॉर्म एक्स पर लिखा कि-आज भोर की सुनहरी किरणों के साथ छत्तीसगढ़ की धरती पर फिर शुरुआत हुई है छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की। यह धान खरीदी किसान भाइयों की मेहनत और सरकार पर उनके विश्वास का उत्सव है। छत्तीसगढ़ की आत्मा हमारे किसान हैं। उनकी मेहनत को सम्मान देने के लिए 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है। मैंने सभी ज़िलों में आधारभूत व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि हर किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान विक्रय कर सके।

    हमने पारदर्शी सिस्टम तैयार किया है

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तुंहर टोकन ऐप, जीपीएस आधारित परिवहन, सतर्क ऐप, कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर और पारदर्शी सिस्टम…हर स्तर पर तकनीक, पारदर्शिता और किसान-हित ही हमारी प्राथमिकता है। हर कदम पर एक ही संकल्प है, किसान को सुविधा, सम्मान से खरीदी और समय पर भुगतान। छत्तीसगढ़ की समृद्धि का यह सफर आज फिर एक नई उम्मीद और किसानों के अटूट विश्वास की रोशनी के साथ आगे बढ़ रहा है।

    सूरजपुर के चंदरपुर से शुरुआत

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नए सीजन की औपचारिक शुरुआत शनिवार को सूरजपुर जिले के चंदरपुर धान खरीदी केंद्र से हुई। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। अधिकारियों के अनुसार सूरजपुर जिले में इस वर्ष कुल 54 सहकारी समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। जिले में 63,819 किसानों का पंजीयन हो चुका है, जिनसे धान खरीदा जाएगा। प्रशासन ने इस सीजन के लिए 4,25,009 टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान बघेल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को समय पर भुगतान, सुचारु व्यवस्था और पारदर्शी खरीदी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया, 'हमारा प्रयास है कि कोई भी किसान लंबी प्रतीक्षा का शिकार न हो। खरीदी केंद्रों में सभी व्यवस्थाएँ सुद्दढ़ की गई हैं और मॉनिटरिंग टीमों को भी सक्रिय किया गया है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts