Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मैथिली ठाकुर :11 साल की उम्र में पहली बार TV में नजर आई, करोंड़ों संपत्ति की मालिक, जाने कैैसा रहा युवा MLA का सफर

लोक गायिका मैथिली पहली बार 11 साल की आयु में टेलीविजन में दिखाई दी थी।
11 साल की उम्र में पहली बार TV में नजर आई, करोंड़ों संपत्ति की मालिक, जाने कैैसा रहा युवा MLA का सफर
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने एक बार फिर बाजी मारी है। वहीं महागठबंधन के खाते में 35 सीटे आईं। अलीनगर सीट से बीजेपा का दामन थामने वाली स्टार प्रचारक मैथिली ठाकुर ने राजनीतिक पारी का आगाज 11 हजार 730 वोटों से जीत हासिल कर किया है। हालांकि मैथिली राजनीति से पहले संगीत की दुनिया में अपना परचम लहरा चुकी है। उनके पापा और दादा ने मैथिली को संगीत से जुड़ी बारिकियों का प्रशिक्षण दिया।

    11 साल की उम्र में TV में आई थी नजर

    लोक गायिका मैथिली 11 साल की आयु में टेलीविजन में दिखाई दी थी। दरअसल वे 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स' में शामिल हुई थी। जिसके बाद सफर को आगे बढ़ाते हुए 15 साल में 'इंडियन आइडल जूनियर' के मंच पर पहुंची थी। और 16 साल तक वे आई जीनियस यंग सिंगिग स्टार की विजेता बनीं। इसके बाद मैथिली ने राइजिंग स्टार में भाग लिया था। हालांकि यहां वे 2 अंतर से रह गई और रनरअप बनीं। 

    25 साल में बनीं विधायक

    बिहार में लोक गायन में अपने सुरों से गाने को आवाज देने वाली मैथिली ने 25 साल की आयु में इतिहास रचा है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में RJD उम्मीदवार बिनोद मिश्रा को 11,730 वोटों के अंतर से हराया। मैथिली को कुल 83,915 वोट मिले। जबिक विनोद के खाते में 73,120 वोट आएं। वे भाजपा में 14 अक्टूबर को शामिल हुई थी। पार्टी ने उन्हें दरभंगा की अलीनगर सीट से टिकट दियाा था। जिसके बाद मैथिली ने अपनी विधानसभा में जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार किया था।

    कितनी पढ़ी-लिखी है मैथिली

    बिहार की सबसे युवा गायिका मैथिली की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल में हुई है। पढ़ाई में वे काफी होशियार थी जिस कारण उन्हें मेधावी स्कॉलरशिप मिली। 12वीं तक की शिक्षा उन्होंने इसी स्कूल से पूरी की। 12वीं के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्माराम कॉलेज से बीए में एडमिशन लिया। अपनी कॉलेज पढ़ाई के साथ ही उन्होंने संगीत प्रेम जारी रखा।

    सिंगिग और ब्रांड एंडर्सेमेंट से करती है कमाई 

    मैथिली ठाकुर ने चुनावी हलफनामे में जानकारी दी कि उनके पास कुल 2.32 करोड़ की चल संपत्ति है। इसमें नकद, आभूषण और वाहन शामिल है। इसके साथ ही उनके पास 1.5 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं बात करें लोक गायिका के नेट वर्थ की तो उनके पास 3.82 करोड़ की संपत्ति है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा गायन, ब्रांड एंडर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए आता है। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts