Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 19 :बिग बॉस 19 फैंस के लिए खुले घर के दरवाजे, तय होगी कैप्टेंसी और एलिमिनेशन की कहानी

बिग बॉस 19 के घर में इस हफ्ते जनता का धमाका देखने को मिला! पहली बार जनता को बुलाया गया और उनके वोटों के आधार पर घरवालों की कैप्टेंसी और एलिमिनेशन तय किया गया
बिग बॉस 19 फैंस के लिए खुले घर के दरवाजे, तय होगी कैप्टेंसी और एलिमिनेशन की कहानी
bigg boss house
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क।  इस हफ्ते Bigg Boss 19 के घर में ऐसा ट्विस्ट देखने को मिला कि सबकी धड़कने तेज हो गई। घर के अंदर शो के फैंस को बुलाया गया और उन्होंने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स के लिए वोट डाले। जैसे ही बिग बॉस ने घोषणा की कि वोटिंग के आधार पर कैप्टेंसी और एलिमिनेशन तय होंगे तो घरवालों के चेहरे पर हैरानी और उत्साह दोनों झलकने लगे।

    Bigg Boss के लेटेस्ट प्रोमो में सभी घरवालों को एसेम्बली रूम में बुलाया गया। बिग बॉस कहते ने कहा कि घर के दरवाजे पहली बार फैंस के लिए खुल रहे हैं और आगे कहा कि आज जनता के वोट्स के हिसाब से ही कैप्टेंसी और एलिमिनेशन तय होंगे।

    घरवालों ने की वोटिंग की अपील

    इसके बाद घर वाले गार्डन एरिया में आए और फैंस के साथ समय बिताया। गौरव माइक पर कहते हैं 'डराती है दुनिया, डर जाने का नहीं। खाली हाथ बिना ट्रॉफी के घर जाने का नहीं।' तान्या मित्तल भी सामने आईं और फरहाना-कुनिका के साथ दर्शकों से पूछती हैं, 'क्या हम तीनों को कभी अपने दिल से निकाल पाएगा?' इस पर ऑडियंस जोर-जोर से हां कहकर जवाब देती है।

    शहबाज ने फैंस से वोट मांगते हुए मजाक में कहा कि 'अगर आपने मुझे वोट नहीं दी, तो अपना QR कोड ले लीजिए और पैसे डाल दीजिए।' वहीं प्रणित ने स्टैंडअप कॉमेडी करते हुए जोक मारा, जिससे सब हंस पड़े। कुनिका ने साफ कहा 'मैं सबकी तरह इस घर के सदस्य की बुराई नहीं करूंगी।' इस पर घर वाले मजाक उड़ाने लगे, लेकिन कुनिका ने अपनी शांति बनाए रखी। अमल ने जमीन पर लेटकर नमस्कार किया।

    इस हफ्ते की वोटिंग ने बिग बॉस 19 के घर में रोमांच का नया रंग छोड़ दिया। गौरव और शहबाज कैप्टेंसी के दावेदार बन गए हैं, तो वहीं रिपोट्स के मुताबिक मृदुल तिवारी को घर छोड़ना पड़ेगा।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts