Bigg Boss 19 में बड़ा ट्विस्ट!सलमान की जगह रोहित शेट्टी की घर में एंट्री, अमाल मलिक और शहबाज को लिया आड़े हाथ

सलमान की जगह रोहित शेट्टी की घर में एंट्री, अमाल मलिक और शहबाज को लिया आड़े हाथ
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में इस बार दर्शकों को एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। सुपरस्टार सलमान खान की जगह फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने घर के अंदर एंट्री ली और घरवालों को कड़ा रियलिटी चेक दिया। रोहित शेट्टी ने आते ही उन कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लिया, जिन्होंने शो के मेकर्स और बिग बॉस पर बायस्ड का आरोप लगाया था।

    अमाल मलिक और शहबाज को फटकारा

    कैप्टेंसी टास्क में अपनी दावेदारी पेश करने का मौका न मिलने पर शहबाज बडेशा और अमाल मलिक ने बिग बॉस और शो के मेकर्स पर चीटिंग और बायस्ड का आरोप लगाया था। रोहित शेट्टी इस बात से बेहद नाराज दिखे।

    रोहित ने सबसे पहले अमाल मलिक को फटकार लगाते हुए पूछा कि ऐसा क्या हो गया था, जो उन्हें लगा कि बिग बॉस बायस्ड हैं और क्या उन्हें लगता है कि मेकर्स के पास दिमाग नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिग बॉस शो के मेकर्स और चैनल की बेइज्जती करना बिल्कुल गलत है।

    इसके बाद रोहित ने शहबाज बडेशा को भी डांटा और शो को गलत कहने पर नाराजगी जताई। फटकार लगने के बाद शहबाज ने बिग बॉस से अपने कहे शब्दों के लिए माफी मांगी।

    गौरव खन्ना की इमेज पर उठे सवाल

    रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट गौरव खन्ना की गेमप्ले और इमेज पर भी सवाल उठाए। उन्होंने गौरव से पूछा कि पिछले 4-5 हफ्तों से जो गौरव दिख रहा है। वह असली है या शुरुआत वाला इस पर अमाल मलिक बीच में बोले लगे। कमेंट के बाद अमल और गौरव के बीच तीखी बहस छिड़ गई।

    मृदुल के एविक्शन पर घरवालों को घेरा

    रोहित शेट्टी ने मृदुल तिवारी के एविक्शन का उदाहरण देते हुए घरवालों को उनके सुविधा के अनुसार फेयर और अनफेयर देखने के रवैये पर घेरा। उन्होंने पूछा कि जब मृदुल लाइव ऑडियंस के वोटों से बाहर हुआ, तब किसी ने क्यों नहीं कहा कि बिग बॉस अनफेयर हैं। रोहित ने सभी को अपनी सुविधा से चीजों को गलत या सही देखना बंद करने की सलाह दी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts