PlayBreaking News

Somalia:सोमालिया तट पर भारत-से-दक्षिण अफ्रीका जा रहे जहाज पर कब्जा, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

Follow on Google News
सोमालिया तट पर भारत-से-दक्षिण अफ्रीका जा रहे जहाज पर कब्जा, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

सोमालिया के तट पर गुरुवार को मशीन गन और रॉकेट प्रोपेल्ड हथियारों से लैस हमलावरों ने भारत से दक्षिण अफ्रीका जा रहे एक जहाज पर हमला कर उसे कब्जे में कर लिया। बताया गया है कि हमलावर समुद्री डाकू हैं। इस घटना की जानकारी प्राइवेट सुरक्षा फर्म एम्ब्रे ने दी। ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही उस क्षेत्र में मौजूद सभी जहाजों के लिए चेतावनी भी जारी की गई है। बता दें कि इससे पहले हमलावरों ने ईरानी मछली पकड़ने वाली नौका पर भी कब्जा किया था।

समुद्री डाकुओं द्वारा हमले का दावा 

प्राइवेट सुरक्षा फर्म एम्ब्रे के मुताबिक, भारत से दक्षिण अफ्रीका के डरबन जा रहे माल्टा के झंडे वाले एक टैंकर पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि यह सोमाली समुद्री डाकुओं का हमला लग होता है, क्योंकि हाल के दिनों में इस इलाके में डाकुओं की सक्रियता की खबरें सामने आई हैं। इसके पहले सोमालिया के समुद्री डाकुओं ने कथित तौर पर एक ईरानी मछली पकड़ने वाली नौका पर भी कब्जा किया था। हालांकि, ईरानी सरकार ने नाव पर कब्जे की इस बात को स्वीकार नहीं किया है।

साल 2024 में कई समुद्री हमले हुए

बता दें कि पिछले एक साल से सोमाली समुद्री डाकुओं के हमलों में तेजी आई है। इसका कारण लाल सागर में हूती विद्रोहियों द्वारा जहाजों पर किए जा रहे हमलों से पैदा हुई अव्यवस्था माना जा रहा है। इंटरनेशनल मैरीटाइम ब्यूरो के अनुसार, 2024 में सोमालिया के तट के पास जहाजों पर सात हमलों की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इस साल सोमाली समुद्री डाकुओं ने अब तक कई मछली पकड़ने वाली नावों पर कब्जा किया है।

Priyanshi Soni
By Priyanshi Soni
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts