Peoples Interview :मप्र की सहकारी संस्थाओं में लगाएंगे सोलर पैनल, गेहूं तुलाई की स्पीड बढ़ेगी

राज्य के गेहूं खरीदी केंद्रों पर किसानों को हो रही असुविधा को सरकार दूर कर रही है। राज्य अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने कहा है कि खरीदी केंद्रों पर प्राथमिक सहकारी संस्थाओं को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को कोई असुविधा नहीं हो।
Follow on Google News
मप्र की सहकारी संस्थाओं में लगाएंगे सोलर पैनल, गेहूं तुलाई की स्पीड बढ़ेगी

राजीव सोनी, भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने कहा है कि गेहूं खरीदी केंद्रों पर किसानों को हो रही असुविधा दूर करने विभागों में बेहतर तालमेल के प्रयास हो रहे हैं।  खरीदी केंद्रों पर प्राथमिक सहकारी संस्थाओं को इस बारे में विशेष निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि तुलाई की स्पीड भी बढ़ाएंगे, किसानों को कम से कम इंतजार करना पड़े यह सुनिश्चित करेंगे। साढ़े 4 हजार प्राथमिक सहकारी संस्थाओं और बैंक परिसरों में सोलर पैनल लगाएंगे। 5 जून को एक लाख पौधे रोपे जाएंगे। गेहूं उपार्जन के तुरंत बाद ही किसानों को खाद उठाने को भी कह रहे हैं जिससे बाद में उन्हें परेशान न होना पड़े।

ये भी पढ़ें: Cockroach Janata Party: 5 दिन में 63 लाख फॉलोअर्स, इंस्टाग्राम पर BJP को दे रही टक्कर

समिति-गोदाम परिसरों में 5 जून को लगाएंगे एक लाख पौधे : महेंद्र सिंह यादव

राज्य अपेक्स बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने ‘पीपुल्स समाचार’ से विशेष चर्चा के दौरान यह स्वीकार किया कि कुछ जिलों से किसानों को हुई असुविधा की शिकायतें मिली हैं। सभी जिलों में समितियों को इस बारे में विशेष रूप से कहा गया है कि यह सुनिश्चित करें कि तुलाई के लिए किसानों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने भी सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।  स्लॉट बुकिंग और अनाज को लेकर किसान की चिंता वाजिब है। अध्यक्ष यादव से हुई चर्चा के प्रमुख अंश-

सवाल: गेहूं खरीदी के बीच आपने कार्यभार संभाला, किसानों का फीडबैक कैसा है?

जवाब: मैंने दो संभागों का दौरा कर खरीदी केंद्रों पर किसानों से सीधी बात की है। प्राथमिक समितियों को भी निर्देशित किया गया है। किसानो की असुविधा दूर करेंगे।

सवाल: स्लाट बुकिंग, परिवहन और धीमी तुलाई जैसी शिकायतों पर क्या कहेंगे?

जवाब: ग्वालियर-चंबल, उज्जैन-देवास के अलावा भोपाल संभाग के जिलों में मैंने खुद खरीदी केंद्रों का दौरा किया है। स्थिति बेहतर हो रही है।

सवाल: आपको बीज निगम और किसान संघ का भी अनुभव है, अब अपेक्स बैंक के लिए क्या रोड-मैप बनाया?

जवाब: गेहूं उपार्जन के साथ ही हमने किसानों से हाथों-हाथ खाद ले जाने का आग्रह किया है। बाद में उन्हें परेशानी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: PM Modi Italy Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विदेश दौरा, बोले-भारत और इटली एक दूसरे के विकास में सहयोग करेंगे

सवाल: किसानों के कर्ज का मुद्दा भी है, इसे कैसे डील करेंगे?

जवाब: देखिए, पात्र किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन में दिक्कत न हो। हर सोसायटी के 10 ऐसे किसानों को सम्मानित भी करेंगे जिन्होंने समय पर कर्ज चुका दिया।

सवाल: किसान वर्ष के दौरान और क्या प्लान है?

जवाब: हमारे यहां बैंक परिसर और गोदामों काफी जगह रहती है। 5 जून को हम सभी स्थानों पर एक पेड़ मां के नाम लगाएंगे। एक लाख पौधे रोपेंगे।

सवाल: नवीन और नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला से मुलाकात का क्या प्रयोजन रहा?

जवाब: अरे हां, पौधे रोपने के साथ ही सभी समितियों, गोदाम और अन्य खुले क्षेत्रों में सोलर पैनल लगाने का प्लान भी है। मंत्रीजी ने आश्वस्त किया है। इससे सभी बैंक-समितियों को निर्बाध बिजली मिल सकेगी। कंप्यूटर-सर्वर को भी 24 घंटे सप्लाई मिलेगी। 

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा फैसला: कोर्ट ने दूसरा पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार, बॉडी होगी प्रिजर्व

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts