PM Modi Italy Visit:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विदेश दौरा, बोले-भारत और इटली एक दूसरे के विकास में सहयोग करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे ने द्विपक्षीय रिश्तों को नया आयाम दिया है। इस यात्रा के दौरान भारत और इटली ने संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी में बदला। 2029 तक 20 बिलियन यूरो व्यापार का लक्ष्य रखा गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विदेश दौरा, बोले-भारत और इटली एक दूसरे के विकास में सहयोग करेंगे
PM Modi Italy Visit

भारत-इटली व्यापार को 2029 तक 20 बिलियन यूरो तक ले जाने का लक्ष्य तय हुआ। नवाचार, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग पर साझा रोडमैप भी बना। दोनों देशों ने संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना 2025-2029 का ऐलान किया। पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने रिश्तों को नई दिशा देने पर जोर दिया।

रोम में आयोजित हुआ शिखर सम्मेलन

भारत और इटली के बीच संबंधों में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली द्विपक्षीय इटली यात्रा के दौरान दोनों देशों ने रिश्तों को सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा दिया। रोम में आयोजित शिखर सम्मेलन में इस साझेदारी को विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया। इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इसे 26 वर्षों बाद हुई महत्वपूर्ण यात्रा बताया। 

Twitter Post

2029 तक 20 बिलियन यूरो व्यापार का लक्ष्य

दोनों देशों ने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए बड़ा लक्ष्य तय किया है। वर्तमान 14 बिलियन यूरो के व्यापार को 2029 तक 20 बिलियन यूरो तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए भारत और यूरोपीय संघ के बीच संभावित मुक्त व्यापार समझौते को अहम माना जा रहा है। मेलोनी ने कहा कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हैं। इससे व्यापार और निवेश में तेजी आएगी।

इटली में भारतीय कला, योग के प्रति आकर्षण-पीएम

भारत और इटली ने इनोवेशन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है। इनोवेट इंडिया इनिशिएटिव के तहत नई दिल्ली में एक विशेष केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र स्टार्टअप्स, विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देगा। इससे नई तकनीकों और विचारों का आदान-प्रदान होगा। दोनों देश मिलकर वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को मजबूत करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: Toffee Tale: 12 साल में 166% बढ़ा भारत का टॉफी एक्सपोर्ट, दुनिया में बढ़ी भारतीय मिठास की मांग

प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी का किया स्वागत 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस साझेदारी को वैश्विक दृष्टिकोण से जोड़ा। उन्होंने कहा कि इटली डिजाइन और गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध है, जबकि भारत नवाचार और प्रतिभा का केंद्र है। इसी के साथ पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इटली एक दूसरे के विकास में सहयोग करेंगे। आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर चुनौती है, इटली में भारतीय कला, योग के प्रति आकर्षण है। वही डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया एंड इटली का विजन सामने रखा गया। 

Twitter Post

'80वीं वर्षगांठ ईयर ऑफ कल्चर के रूप में मनाएंगे'

दोनों देशों ने सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को भी मजबूत करने पर बल दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इटली के बीच साझा सांस्कृतिक विरासत है। संस्कृत और लैटिन भाषा के बीच समानता इसका उदाहरण है। अगले वर्ष दोनों देश अपने संबंधों की 80वीं वर्षगांठ ईयर ऑफ कल्चर के रूप में मनाएंगे। इटली में रह रहे भारतीय समुदाय को भी इस रिश्ते की अहम कड़ी बताया गया।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts