Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खिलचीपुर में पॉक्सो केस में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल स्कूटी जब्त

खिलचीपुर में नाबालिग पीड़िताओं से दुष्कर्म के पॉक्सो मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल होंडा एक्टिवा जब्त कर दोनों को जेल भेजा गया।
खिलचीपुर में पॉक्सो केस में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल स्कूटी जब्त

खिलचीपुर। नाबालिग पीड़िताओं से दुष्कर्म के मामले में खिलचीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल होंडा एक्टिवा स्कूटी MP39 ZF 2368 भी जब्त की है। दोनों आरोपियों का मेडिकल और DNA परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर जिला जेल राजगढ़ भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन और एसडीओपी खिलचीपुर डी.वी.एस. नागर के नेतृत्व में की गई।

5 सितंबर को दर्ज हुआ था मामला

पुलिस के मुताबिक 5 सितंबर 2026 को नाबालिग पीड़िताओं की रिपोर्ट पर थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 356/2026 दर्ज किया गया था। प्रारंभिक कार्रवाई में BNS की धारा 137(2), 87, 75(1), 127(2), 3(5) और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रकरण की जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने BNS की धारा 65(1), 70(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 भी जोड़ी। पुलिस के अनुसार शिकायत में तीन आरोपियों के नाम सामने आए थे। इनमें कुलदीप शर्मा, देवकीनंदन शर्मा और निखिल तिवारी शामिल हैं। मामले में फिलहाल दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्य

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का मौका नक्शा तैयार किया और फरियादी तथा अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। पीड़िताओं के BNSS की धारा 183 के तहत न्यायालय में बयान कराए गए। पुलिस के मुताबिक इन बयानों के आधार पर प्रकरण में अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गईं। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

दो 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कुलदीप पिता दिनेश शर्मा (22) निवासी ग्राम हिकमी, पोस्ट झांडला, तहसील नरसिंहगढ़, थाना कुरावर और देवकीनंदन पिता मांगीलाल शर्मा (22) निवासी ग्राम बोरदाखुर्द, थाना खिलचीपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

ये भी पढ़ें: सीधी में बारिश ने खोली सड़क व्यवस्था की पोल, 200 आदिवासी परिवारों का संपर्क कटा; स्कूली बच्चों और मरीजों की बढ़ी परेशानी

घटना में इस्तेमाल स्कूटी जब्त

पुलिस के अनुसार आरोपी देवकीनंदन शर्मा ने घटना में इस्तेमाल सिल्वर कलर की होंडा एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MP39 ZF 2368 पुलिस के समक्ष पेश की। इसे पंचों की मौजूदगी में विधिवत जब्त किया गया। पुलिस ने वाहन को भी जांच का अहम हिस्सा बनाया है और उससे संबंधित जरूरी साक्ष्यों को विवेचना में शामिल किया जा रहा है।

मेडिकल और DNA परीक्षण के बाद भेजे गए जेल

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का मेडिकल और DNA परीक्षण सिविल अस्पताल खिलचीपुर में कराया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय खिलचीपुर में पेश किया। न्यायालय से जेल वारंट मिलने के बाद दोनों आरोपियों को जिला जेल राजगढ़ दाखिल कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: राजगढ़ जिला अस्पताल में डिलीवरी के कुछ घंटे बाद महिला की मौत, रिश्वत और इलाज में लापरवाही के आरोप

पुलिस की टीम ने की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी खिलचीपुर निरीक्षक कमलसिंह गेहलोत, उपनिरीक्षक सरिता मिश्रा, प्रधान आरक्षक जयसिंह, आरक्षक प्रदीप जाट, विशेष जाट, जितेंद्र, विशाल सिंह और देवेंद्र रघुवंशी, महिला आरक्षक संगीता तंवर, प्रधान आरक्षक मनोज मीणा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ramesh Dangi
By Ramesh Dangi

Latest Posts