Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बुजुर्ग महिला को बेहोश कर सोने के गहने लूटे, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सोहागपुर के ग्राम जमुनिया में बुजुर्ग महिला से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घर में अकेली शारदा बाई के नाक-कान से सोने के गहने खींच लिए और उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने के कान के टॉप्स और 5 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।
बुजुर्ग महिला को बेहोश कर सोने के गहने लूटे, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सोहागपुर। सेमरी हरचंद चौकी और सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में बुजुर्ग महिला से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पीड़िता के सोने के कान के टॉप्स और 5 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं।

घर के पीछे बेहोश मिली थीं बुजुर्ग महिला

पुलिस के अनुसार, ग्राम चौरेहट निवासी 24 वर्षीय शिवराज पटेल ने 20 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी दादी शारदा बाई पटेल ग्राम जमुनिया में अकेली रहती हैं। 19 सितंबर की सुबह सूचना मिलने पर शिवराज उनके घर पहुंचा। वहां शारदा बाई घर के पीछे आंगन में बेहोशी की हालत में मिलीं। उनके नाक और कान से खून निकल रहा था।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति शारदा बाई की नाक की सोने की सीक, दोनों कानों की सोने की बालियां और सोने के फूल खींचकर ले गया था। इस दौरान उन्हें नाक और कान में चोट भी आई। मामले में सोहागपुर थाने में अपराध क्रमांक 594/26 के तहत धारा 309(6) बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Breaking News

पुलिस ने टीम बनाकर शुरू की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्ण एस. थोता के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन और एसडीओपी सोहागपुर अरविंद शाह के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई। निरीक्षक गिरिश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल से मिले भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में लूट की बात कबूली

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में संदेही ने घटना वाले दिन शारदा बाई की नाक की सोने की सीक, दोनों कानों की बालियां और सोने के फूल लूटने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़िता के सोने के कान के टॉप्स (फूल) और 5 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की रही भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरिश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विवेक यादव, उपनिरीक्षक दिनेश पाल, एएसआई अशोक सातनकर, एएसआई गणेश राय समेत पुलिसकर्मियों की भूमिका रही। साइबर सेल के आरक्षक संदीप और दीपेश ने भी जांच में सहयोग किया।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts