Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वागदेव घाटी में लगातार सड़क हादसे, 15 दिन में पलटे दो ट्रक; बाइक टक्कर में चार युवक घायल

छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर NH-547 की वागदेव घाटी में हादसे बढ़ रहे हैं। 15 दिन में दो ट्रक पलटे, बाइक की टक्कर में चार युवक घायल हुए।

छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा छिंदवाड़ा नरसिंहपुर एनएच 547 में वागदेव घाटी एक्सीडेंटल पॉइंट पर प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है जिसकी वजह से लोगों में अब डर बना हुआ है। जानकारी के अनुसार पिछले 15 दिन पहले दो ट्रक का अनियंत्रित होकर पलट गए थे।

वही, मंगलवार की रात्रि में दो बाईकों की आमने-सामने से टक्कर होने से चार युवक घायल हो गए, जिसमें दो युवक अभिषेक ओरिया निवासी सुरलाखापा और विजय ढोके अमरवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें NH एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिमाचल में इंदौर के बच्चों से भरे वाहन का एक्सीडेंट! टेंपो ट्रैवलर पलटा, 7 विद्यार्थी और शिक्षक घायल

कागजों में हो रही खानापूर्ति

एक्सीडेंटल पॉइंट पर दुर्घटना ना हो इसके लिए एनएच विभाग उदासीन बना हुआ है और सिर्फ कागजों में ही दुर्घटना रोकने के प्रयास कर रहा है लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सकारात्मक कार्य नहीं हो रहे हैं,जिसकी वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

सागर में भीषण एक्सीडेंट: चार्टर्ड बस और कार की जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत

रेलिंग से कम हो सकती हैं दुर्घटनाएं

जहां अभी दुर्घटना हुई है वहां लोगों का कहना है कि अगर पहाड़ की छटाई कर दिया जाए और रोड के दूसरी ओर खाई की तरफ लोहे की बड़ी रेलिंग लगा दी जाए तो कुछ हद तक दुर्घटनाएं कम हो सकती हैं और जिसकी मांग काफी दिनों से की जा रही है।

वहीं, संकेतक बोर्ड भी नहीं है क्योंकि अंधा मोड़ है और पहाड़ी एरिया होने की वजह से आमने-सामने से आने वाले वाहनों को रोड समझ में नहीं आ पाती है लेकिन विभाग कार्य को लेकर उदासीन हैं।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...

Latest Posts