Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु से मिले CM मोहन यादव, सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों की हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मुलाकात की। इस दौरान दीपावली की शुभकामनाओं के साथ सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों पर चर्चा हुई।
उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु से मिले CM मोहन यादव, सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों की हुई चर्चा
बोहरा समाज के धर्मगुरु से मिले CM मोहन यादव

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ। धर्मगुरु ने मुख्यमंत्री को पर्व की बधाई देते हुए मध्यप्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। मुलाकात में प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।

X Post

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की सराहना

मुलाकात के दौरान उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर किए जा रहे विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का विषय भी उठा। डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन ने सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए शहर में चल रहे समग्र विकास कार्यों और प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

CM बोले- देश के विकास में बोहरा समाज का महत्वपूर्ण योगदान

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भी पर्व की बधाई दी और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने बोहरा समाज की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह शांतिप्रिय, प्रसन्नचित्त, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्त समाज है। देश के विकास में इस समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और भविष्य में भी यह योगदान जारी रहेगा।

गौशालाओं को अब प्रति गाय ₹40 अनुदान, 5.51 लाख गोवंश के लिए ₹60 करोड़ जारी; CM मोहन यादव की घोषणाएं

सर्वधर्म सद्भाव की भावना पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सर्वधर्म सद्भाव की भावना में विश्वास रखने वाला देश है, जहां सभी धर्मों और समाजों को साथ लेकर चलने की परंपरा है। उन्होंने बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन का अभिनंदन भी किया।

Dr. Sumit Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts