Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला ‘राजत कमल’ राष्ट्रपति मुर्मु ने किया सम्मानित

जिस शरीर पर लिखा है ‘राम’, अब उसी आस्था की कहानी ने देश के सिनेमा में दर्ज कराया छत्तीसगढ़ का नाम।छत्तीसगढ़ की रामनामी संस्कृति पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का सम्मान मिला है। 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फिल्म को राजत कमल प्रदान किया।
छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला ‘राजत कमल’ राष्ट्रपति मुर्मु ने किया सम्मानित

प्रेम कुमार,रायपुर: छत्तीसगढ़ की लोक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर बड़ी पहचान मिली है। रामनामी समुदाय की अनूठी आस्था, परंपरा और जीवनशैली पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र (Best Documentary) का सम्मान मिला है। 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फिल्म को राजत कमल प्रदान किया। (

छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ ने रचा इतिहास, 

 छत्तीसगढ़ की अनूठी सांस्कृतिक पहचान अब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के मंच पर भी चमक उठी है। रामनामी समुदाय की आस्था, परंपरा और जीवनशैली पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का पुरस्कार मिला है। 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फिल्म को सम्मानित किया। 

यह भी पढ़ें: रायपुर में जूनियर डॉक्टरों ने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर निकला कैंडल मार्च

शरीर पर ‘राम’, अब देशभर में नाम

रामनामी समुदाय की सबसे विशिष्ट पहचान उनके शरीर पर अंकित ‘राम’ नाम से जुड़ी है। यह केवल धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि समुदाय की पीढ़ियों से चली आ रही आस्था, साधना और सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा है। इसी विशिष्ट परंपरा और जीवन-दर्शन को ‘राम-नामी’ डॉक्यूमेंट्री ने राष्ट्रीय स्तर पर सामने रखा है।

राष्ट्रपति के हाथों मिला राजत कमल

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘राम-नामी’ को Best Documentary का सम्मान प्रदान किया। आधिकारिक पुरस्कार सूची के अनुसार इस श्रेणी में फिल्म को राजत कमल मिला है। फिल्म के निर्माता BBP Studio Virtual Bharat Pvt. Ltd. और निर्देशक Bharatbala Ganapathy हैं। 

यह भी पढ़ें: सड़क के बीच पुल पर बैठा तेंदुआ, देर रात कैमरे में कैद हुआ खौफनाक नजारा… VIDEO वायरल

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान

‘राम-नामी’ की यह उपलब्धि केवल एक फिल्म को मिला पुरस्कार नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान के तौर पर भी देखी जा रही है। रामनामी समुदाय की विशिष्ट परंपराओं को फिल्म के माध्यम से देश के बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने का काम हुआ है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताई खुशी

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने रामनामी समुदाय की आस्था और साधना की विशिष्ट पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि शरीर पर अंकित ‘राम’ नाम पीढ़ियों से चली आ रही अटूट आस्था, समर्पण और साधना का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 60% DA की मांग तेज, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

‘राम’ सिर्फ अक्षर नहीं, पूरी आस्था की पहचान

मुख्यमंत्री के अनुसार रामनामी समुदाय के तन पर अंकित ‘राम’ केवल अक्षर नहीं है। यह उनके जीवन, विश्वास और परंपरा से जुड़ी पहचान है। ‘राम-नामी’ डॉक्यूमेंट्री ने इसी अनूठी सांस्कृतिक विरासत को कैमरे के जरिए व्यापक दुनिया तक पहुंचाया है।

निर्देशक भरतबाला गणपति को बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म के निर्देशक भरतबाला गणपति सहित पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रामनामी समुदाय की परंपरा को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने वाली यह फिल्म छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण साबित हुई है।

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बड़ी उपलब्धि

18 जुलाई 2026 को घोषित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र चुना गया था। पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए दिए गए हैं। आधिकारिक सूची में ‘राम-नामी’ को Best Documentary और ‘भंगार’ को Best Non-Feature Film घोषित किया गया था। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में 36 नेताओं की वापसी पर मंथन, जोगी परिवार पर फैसला फिर टला

अब राष्ट्रीय मंच पर गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘राम नाम’

रामनामी समुदाय की जिस अनूठी परंपरा को लंबे समय से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा माना जाता रहा है, उसकी कहानी अब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के जरिए देशभर तक पहुंची है। ‘राम-नामी’ की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, आस्था और परंपराओं को राष्ट्रीय सिनेमा के मंच पर मिली महत्वपूर्ण पहचान है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts