शिप्रा नदी में पुलिसकर्मियों की कार गिरने का VIDEO आया सामने, ब्रिज से लेफ्ट साइड गिरि थी कार, अब तक एसआई-कॉन्स्टेबल की तलाश जारी 

शिप्रा नदी में पुलिसकर्मियों की कार गिरने का VIDEO आया सामने, ब्रिज से लेफ्ट साइड गिरि थी कार, अब तक एसआई-कॉन्स्टेबल की तलाश जारी 
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन। शहर के बड़नगर ब्रिज से शिप्रा नदी में पुलिसकर्मियों की कार गिरने का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। शनिवार रात शिप्रा नदी में कार गिरने की घटना में तीन पुलिसकर्मी लापता हो गए थे। रविवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीआई अशोक शर्मा का शव बरामद कर लिया गया, लेकिन एसआई मदनलाल निमामा और कॉन्स्टेबल आरती पाल की तलाश जारी है। सोमवार को फिर रेस्क्यू टीमें तलाश में जुट गई हैं।  

    Twitter Post

    कार में 3 पुलिसकर्मी थे सवार

    दरअसल, शनिवार देर रात उज्जैन में एक कार शिप्रा नदी में गिर गई, जिसमें 3 पुलिसकर्मी बैठे थे। कार में उन्हेल थाने के टीआई अशोक शर्मा, एसआई मदनलाल निमामा और कॉन्स्टेबल आरती पाल थे। एसपी प्रदीप शर्मा न बताया कि तीनों एक लापता लड़की के मामले की जांच के लिए चिंतामन की ओर जा रहे थे। पुल पर रेलिंग नहीं होने के कारण कार अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरी। साथ ही नदी का बहाव तेज होने के कारण कार तुरंत डूब गई।

    एक का शव मिला, दो अब भी लापता

    रविवार सुबह करीब 8 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीआई अशोक शर्मा का शव घटना स्थल से करीब 4 किलोमीटर दूर मिला। वहीं, एसआई मदनलाल निमामा और कॉन्स्टेबल आरती पाल की तलाश अब भी जारी है। एनडीआरएफ 30, होमगार्ड 20  और गोताखोरों 22 की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में लगी हुई हैं। नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी कठिनाई आ रही है। वहीं, कार का बंपर घटना स्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर भृतहरि गुफा के सामने घाट के पास मिला है। पुलिस टीम मौके पर है। 

    कार चला रही थीं आरती पाल

    एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कार कॉन्स्टेबल आरती पाल चला रही थीं और वह कार उन्हीं की थी। आरती 41 साल की हैं और अविवाहित हैं। 6 महीने पहले उनके भाई की भी मृत्यु हो चुकी है।

    Twitter Post

    टीआई अशोक शर्मा को दी गई अंतिम विदाई 

    रविवार को टीआई अशोक शर्मा का अंतिम संस्कार चक्रतीर्थ घाट पर किया गया। उनके बेटे दर्श शर्मा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान ADG उमेश जोगा और SP प्रदीप शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts