‘फिल्म इंडस्ट्री में भेदभाव’ : शहनाज गिल ने कहा- कई जगहों पर स्टार्स की वैल्यू देखकर दिया जाता है भाव

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार शहनाज गिल इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में दिखेंगी। इसके अलावा कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी भी अहम किरदार में नजर आएंगी। अपनी आगामी फिल्म के सेट पर काम करते समय एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि आपके साथ किसी तरह का कोई भेदभाव हुआ। इस पर शहनाज ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जरूरी नहीं है कि हर जगह आपको बराबर से ट्रीट किया जाए, कई जगह स्टार को देखकर वैल्यू की जाती है।
बड़े और छोटे स्टार्स में भेदभाव!
शहनाज ने बॉलीवुड में भेदभाव की बात को लेकर आगे कहा कि मुझे सेट पर ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ। पहले मुझे लगा कि शायद बड़े स्टार्स को अलग दिखाया जाता है और छोटे स्टार्स को साइड किया जाता है, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ।प्रोडक्शन का होता है बड़ा रोल : शहनाज
शहनाज ने आगे बताया कि प्रोडक्शन का इसमें बहुत बड़ा रोल होता है। उन्हें कभी ऐसा अहसास नहीं होने दिया कि ये लड़की मेन लीड है या तुम साइड कैरेक्टर्स हो। यहां ऐसा बिलकुल नहीं था। हर चीज में बराबरी से ट्रीट किया। सेट पर मैं वैनिटी वैन से तभी बाहर निकलती थी, जब पूरा शॉट रेडी होता था। अब, मैं क्या ही बोलूं ?





















