PlayBreaking News

बंगाल में हारी तो क्या हुआ...ममता बनर्जी दिल्ली से चुनाव में उतरे, 17 करोड़ मुस्लिम आपके साथ, बांग्लादेश सांसद का विवादित बयान

हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 206 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं तृणमूल कांग्रेस को केवल 80 सीटों से संतोष करना पड़ा। सबसे चर्चित मुकाबला भवानीपुर सीट पर रहा
Follow on Google News
ममता बनर्जी दिल्ली से चुनाव में उतरे, 17 करोड़ मुस्लिम आपके साथ, बांग्लादेश सांसद का विवादित बयान
Image Courtesy : ITG

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब बांग्लादेश से आए कुछ बयानों ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। बांग्लादेशी सांसद और नेशनल सिटिजन पार्टी NCP के प्रमुख नाहीद इस्लाम ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को लेकर कई विवादित टिप्पणियां की हैं। उनके बयान के बाद भारत में राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।

ममता ने समर्थन नहीं खोया

नाहिद इस्लाम ने ममता बनर्जी के पक्ष में खुलकर बयान देते हुए कहा कि उन्होंने केवल चुनाव हारा है, लेकिन लोगों का समर्थन अब भी उनके साथ है। उन्होंने दावा किया कि करोड़ों बांग्लादेशी मुसलमान ममता बनर्जी का समर्थन करते हैं। एनसीपी नेता ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बजाय राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि ममता को दिल्ली से चुनाव लड़ना चाहिए और केंद्र की राजनीति में अपनी मौजूदगी दर्ज करानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: जंग के बीच ट्रंप को बड़ा झटका! अमेरिकी कोर्ट ने 10% ग्लोबल टैरिफ को बताया गैरकानूनी

बीजेपी सरकार को लेकर जताई आशंका

नाहिद इस्लाम ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की राजनीति से सामाजिक ध्रुवीकरण बढ़ सकता है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश को अपने यहां सभी धर्मों के लोगों के बीच शांति और सौहार्द बनाए रखने की दिशा में काम करना चाहिए। लेकिन उनके बयानों को भारत के आंतरिक मामलों में दखल के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: होर्मुज में शुरू हो गई जंग? अमेरिका ने सीजफायर के बीच ईरान पर की बमबारी, ट्रंप ने कहा- ये जवाबी कार्रवाई सिर्फ ‘Love Tap’

सोशल मीडिया पोस्ट से और बढ़ा विवाद

इसी बीच बांग्लादेश जुलाई योद्धा संसद के अध्यक्ष मोहम्मद नूरुल हूदा ड्यूक ने भी सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट साझा किया। उन्होंने ममता बनर्जी के फैसले को साहसिक कदम बताया और दावा किया कि उन्होंने दिल्ली के शासन को अस्वीकार किया है। पोस्ट में पश्चिम बंगाल को स्वतंत्र राज्य घोषित करने की अपील भी की गई, जिसके बाद राजनीतिक विवाद और गहरा गया। सोशल मीडिया पर इस बयान की तीखी आलोचना हो रही है और कई लोगों ने इसे भारत की संप्रभुता पर टिप्पणी करार दिया है।

Featured News

बंगाल चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत

हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 206 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं तृणमूल कांग्रेस को केवल 80 सीटों से संतोष करना पड़ा। सबसे चर्चित मुकाबला भवानीपुर सीट पर रहा, जहां शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया। चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य की राजनीति में लगातार बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts