Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ईरान युद्ध में एक्सपायर टॉमाहॉक मिसाइलें दागने की अमेरिकी नौसेना ने की पुष्टि, हथियारों के भंडार पर उठे सवाल

अमेरिकी नौसेना ने स्वीकार किया है कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में एक्सपायर हो चुकी टॉमाहॉक क्रूज मिसाइलों सहित पुराने हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इस खुलासे के बाद अमेरिका के मिसाइल भंडार, हथियारों की उपलब्धता और सैन्य तैयारियों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
ईरान युद्ध में एक्सपायर टॉमाहॉक मिसाइलें दागने की अमेरिकी नौसेना ने की पुष्टि, हथियारों के भंडार पर उठे सवाल
टॉमाहॉक मिसाइल

वॉशिंगटन। अमेरिकी नौसेना ने पहली बार सार्वजनिक रूप से माना है कि ईरान के साथ जारी युद्ध के दौरान उसने ऐसे हथियारों का इस्तेमाल किया, जिनकी वैध उपयोग अवधि समाप्त हो चुकी थी। इनमें टॉमाहॉक क्रूज मिसाइलें भी शामिल थीं। इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई कि कितनी एक्सपायर टॉमाहॉक मिसाइलें इस्तेमाल की गईं और उनकी उम्र कितनी थी। यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि दोबारा कोड किए गए सभी हथियार क्रूज मिसाइलें ही थीं या नहीं। इसके अलावा इस्तेमाल से पहले कितने हथियारों की तकनीकी जांच की गई और कितनों को रिफर्बिश किया गया, इस पर भी कोई स्पष्ट आंकड़ा सामने नहीं आया है। 

उत्पादन बढ़ा लेकिन फिलहाल मांग के अनुसार कमी है

सीनेट की सुनवाई के दौरान हंग काओ ने टॉमाहॉक मिसाइलों के उत्पादन में हुई बढ़ोतरी का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके सैन्य करियर के शुरुआती दौर में इन मिसाइलों का सालाना उत्पादन लगभग 125 हुआ करता था। अब यह क्षमता बढ़कर हर महीने 60 से अधिक मिसाइलों तक पहुंच गई है। सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (CSIS) के अनुमान के मुताबिक, ईरान के साथ युद्ध शुरू होने से पहले अमेरिका के पास लगभग 3,100 टॉमाहॉक मिसाइलें थीं। हालांकि, पेंटागन अपने कुल मिसाइल भंडार का सटीक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं करता है। वहीं, अमेरिकी नौसेना ने वित्त वर्ष 2026 के अपने बजट प्रस्ताव में केवल 57 टॉमाहॉक मिसाइलों की मांग की थी। हालांकि ताजा खुलासे ने अमेरिकी सैन्य हथियारों के भंडार और आधुनिक सटीक निशाना लगाने वाली मिसाइलों की उपलब्धता पर नई बहस शुरू कर दी है।

सीनेट की सुनवाई में सामने आई एक्सपायर मिसाइलों की बात

अमेरिकी नौसेना के कार्यवाहक सचिव हंग काओ ने सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के समक्ष अपनी कन्फर्मेशन हियरिंग के दौरान यह जानकारी दी। 'द बिजनेस इनसाइडर' और 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' (WSJ) की रिपोर्ट के अनुसार काओ ने बताया कि नौसेना ने उन हथियारों को भी दोबारा इस्तेमाल किया, जिनकी एक्सपायरी अवधि पूरी हो चुकी थी। इन हथियारों को इस्तेमाल के योग्य नहीं समझा जा रहा था। इनके ऑपरेशन कोड में बदलाव करने के बाद उन्हें इसी साल फरवरी में शुरू हुए 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान इस्तेमाल किया गया।

चार हफ्तों में 850 से ज्यादा टॉमाहॉक मिसाइलों की खपत

अमेरिकी नौसेना का यह खुलासा ऐसे समय आया है, जब ईरान के साथ युद्ध में शुरुआती कुछ हफ्तों के दौरान अमेरिकी मिसाइलों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हुआ। इस संबंध में 'द वॉशिंगटन पोस्ट' की 27 मार्च की रिपोर्ट के मुताबिक युद्ध के शुरुआती चार हफ्तों में अमेरिकी सेना ने 850 से अधिक टॉमाहॉक क्रूज मिसाइलें दागीं। वहीं, CSIS के 21 अप्रैल के आकलन में अनुमान लगाया गया कि सैन्य अभियान रुकने तक 1,000 से ज्यादा मिसाइलों का इस्तेमाल हो चुका था।

पुराने हथियारों को दोबारा इस्तेमाल करने पर बासी रोटी का उदाहरण

सुनवाई के दौरान अमेरिकी सांसदों ने हंग काओ से सवाल किया कि जिन हथियारों की मियाद समाप्त हो चुकी थी, उन्हें फिर से इस्तेमाल करने योग्य कैसे बनाया गया। इसके जवाब में काओ ने बासी रोटी का उदाहरण देते हुए कहा कि उस पर थोड़ा पानी छिड़ककर माइक्रोवेव में गर्म किया जाए तो वह दोबारा खाने लायक हो सकती है।

बहुत महंगी हैं टॉमाहॉक मिसाइलें

टॉमाहॉक क्रूज मिसाइलों की उपलब्धता को लेकर चिंता की एक बड़ी वजह उनकी ऊंची कीमत और धीमी निर्माण प्रक्रिया भी है। 'द वॉशिंगटन पोस्ट' के अनुसार, टॉमाहॉक मिसाइल के सबसे नए एडिशन की कीमत प्रति मिसाइल 3.6 मिलियन डॉलर (लगभग 33,63,04,980 रुपए) तक है। एक मिसाइल के निर्माण में करीब दो साल का समय लग सकता है।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts