PlayBreaking News

Share Market Today:सेंसेक्स में निचले स्तर से 789 अंक की रिकवरी, निफ्टी 41 अंक चढ़कर 23659 पर बंद; ऑयल-गैस सेक्टर में खरीदारी

शेयर बाजार में आज सेंसेक्स ने निचले स्तर से 789 अंकों की शानदार रिकवरी की वहीं निफ्टी 41 अंक चढ़कर 23659 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में ऑयल-गैस सेक्टर में खरीदारी देखी गई।
Follow on Google News
सेंसेक्स में निचले स्तर से 789 अंक की रिकवरी, निफ्टी 41 अंक चढ़कर 23659 पर बंद; ऑयल-गैस सेक्टर में खरीदारी

शेयर बाजार आज हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 118 अंक चढ़कर 75,318 पर पहुंचा। वहीं निफ्टी भी 41 अंकों की तेजी के साथ 23,659 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान बाजार में पॉजिटिव माहौल देखने को मिला।

टॉप निफ्टी गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1779273500569

ये भी पढ़ें: इंदौर: निजी बसों में सफर करना होगा महंगा! डीजल महंगा होने के बाद बस ऑपरेटरों ने की 60% तक किराया बढ़ाने की मांग

/img/116/1779273553292

ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी

आज के कारोबार में ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। इन सेक्टर्स में खरीदारी बढ़ने से बाजार को मजबूती मिली। कई दिग्गज बैंकिंग और ऑटो कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

रुपए में लगातार गिरावट जारी

शेयर बाजार की तेजी के बीच भारतीय रुपए में कमजोरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 33 पैसे टूटकर 96.89 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। पिछले कई कारोबारी सत्रों से रुपए में लगातार गिरावट बनी हुई है जिससे बाजार में चिंता बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें: देशभर में 15 लाख मेडिकल स्टोर्स बंद : ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ केमिस्टों का हल्लाबोल, क्या हैं AIOCD की 8 बड़ी मांगें

विदेशी निवेशकों ने की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII/FPI ने बुधवार को 2,458 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने बाजार में खरीदारी जारी रखी और 3,802 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू निवेशकों की खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला।

ये भी पढ़ें: Sweet Relationship :  PM Modi ने मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी'...पारले की हो गई बल्ले-बल्ले

30 दिनों में विदेशी निवेशकों की बड़ी निकासी

पिछले 7 दिनों में विदेशी निवेशकों ने करीब 1,873 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की है लेकिन 30 दिनों के आंकड़ों में वे अब भी 54,151 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं। दूसरी तरफ घरेलू निवेशकों ने पिछले 30 दिनों में 64,802 करोड़ रुपए का निवेश किया है जिससे बाजार में स्थिरता बनी हुई है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts