Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मार्लबोरो से स्मोक-फ्री उत्पादों तक: फिलिप मॉरिस इंटरनेशनल ने बदली कारोबारी रणनीति, 16 अरब डॉलर से अधिक का निवेश

दुबई में आयोजित टेक्नोवेशन कार्यक्रम में PMI के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंपनी 2016 में घोषित स्मोक-फ्री भविष्य के विजन को आगे बढ़ाते हुए पारंपरिक सिगरेट के विकल्पों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
मार्लबोरो से स्मोक-फ्री उत्पादों तक: फिलिप मॉरिस इंटरनेशनल ने बदली कारोबारी रणनीति, 16 अरब डॉलर से अधिक का निवेश

दुबई । अपने सिगरेट ब्रांड 'मार्लबोरो' के लिए दुनिया भर में पहचानी जाने वाली कंपनी, फिलिप मॉरिस इंटरनेशनल (PMI) अब स्मोक-फ्री (धुआं-रहित) विकल्पों पर आधारित कारोबार की ओर बढ़ रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि PMI एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है और अब तक उसने स्मोक-फ्री उत्पादों के क्षेत्र में 16 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश किया है। दुबई में आयोजित 'टेक्नोवेशन' (Technovation) कार्यक्रम में बोलते हुए PMI के दक्षिण एशिया, इंडोचाइना, CIS और MEA क्षेत्र के अध्यक्ष, गिज डी बेस्ट ने कहा कि कंपनी ने 2016 में 'स्मोक-फ्री भविष्य' का अपना विजन पेश किया था, जो उसकी कारोबारी रणनीति में एक बड़ा बदलाव था।

कंपनी बदल रही अपने बिजनेस मॉडल को

इस कदम को एक साहसिक फैसला बताते हुए डी बेस्ट ने कहा कि PMI नवाचार (innovation) और विज्ञान के एक नए युग में प्रवेश कर रही है। इसके साथ ही कंपनी अपने पारंपरिक बिजनेस मॉडल को बदल रही है और ऐसे उत्पादों में निवेश कर रही है जो उसकी पुरानी सिगरेटों की जगह ले सकें। उन्होंने बताया कि कंपनी अपना ध्यान स्मोक-फ्री विकल्पों की ओर कैसे ले जा रही है। उन्होंने कहा- हम अपने ही उत्पादों को बाजार से हटा रहे हैं (यानी अपने ही उत्पादों की जगह नए उत्पाद ला रहे हैं), और ऐसा होना पहले कभी नहीं देखा गया है।

कई देशों में उपलब्ध हैं नए प्रोडक्ट्स

इस बदलाव के पैमाने पर प्रकाश डालते हुए डी बेस्ट ने बताया कि 'स्मोक-फ्री' (धुआं-मुक्त) उत्पाद अब 110 देशों में उपलब्ध हैं और दुनिया भर में इनके 43 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं। PMI के कुल राजस्व का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा इसी सेगमेंट से आता है। उन्होंने बताया कि दक्षिण एशिया, इंडोचाइना, CIS और MEA क्षेत्रों में लगभग 8 मिलियन 'स्मोक-फ्री' उत्पाद उपयोगकर्ता हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन उत्पादों तक लोगों की पहुंच बढ़ाना कंपनी का एक मुख्य लक्ष्य बना हुआ है। उन्होंने कंपनी के 'हीटेड टोबैको' (गर्म किए जाने वाले तंबाकू) उत्पादों, ई-वेपर उत्पादों और निकोटीन पाउच के पोर्टफोलियो का भी जिक्र किया, जिन्हें कंपनी पारंपरिक सिगरेट के विकल्प के तौर पर पेश करती है।

कई जगह नए प्रोडक्ट्स की जांच की गई

वैज्ञानिक अनुसंधान की भूमिका पर जोर देते हुए डी बेस्ट ने कहा कि PMI ने अपने शोध को स्वतंत्र संस्थानों के लिए खोल दिया है और 1,000 से अधिक स्वतंत्र अध्ययनों में कंपनी के 'स्मोक-फ्री' उत्पादों की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि स्मोक-फ्री (धुआं-मुक्त) उत्पादों से जुड़े नियम और नीतियां विचारधारा के बजाय वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित होनी चाहिए। कंपनी चाहती है कि उसके बाजारों में मौजूद हर वयस्क धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के पास विकल्पों तक पहुंच हो। आप सब मिलकर इनोवेशन को प्रगति में बदल सकते हैं। साथ ही, उन्होंने स्टेकहोल्डर्स से 'स्मोक-फ्री' विकल्पों पर हो रही चर्चा में अपना योगदान देने का आग्रह किया।

जानें क्या है Technovation

गौरतलब है कि 'टेक्नोवेशन' (Technovation) एक ऐसा मंच है जो विज्ञान, तकनीक, उपभोक्ता व्यवहार और स्मोक-फ्री विकल्पों के भविष्य पर खुली चर्चा के लिए मीडिया, विशेषज्ञों, संबंधित पक्षों और विचारकों को एक साथ लाता है। फिलहाल इसका आयोजन दुबई में किया जा रहा है।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts