Sweet Relationship : PM Modi ने मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी'...पारले की हो गई बल्ले-बल्ले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की तो पूरी दुनिया में मेलोडी के चर्चे हो रहे हैं। इसके बाद मेलोडी की निर्माता कंपनी पारले का रिएक्शन ऑफिशियल अकाउंट पर आया है। पारले का खूबसूरत रिएक्शन लोगों को पसंद आ रहा है।
 PM Modi ने मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी'...पारले की हो गई बल्ले-बल्ले

मुंबई। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। इस बार वजह बनी है एक छोटी-सी टॉफी-‘मेलोडी’ (Melody)। पीएम मोदी द्वारा मेलोनी को स्पेशल गिफ्ट के तौर पर दी गई मेलोडी टॉफी का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे भारत इटली रिश्तों की मीठी कूटनीति बता रहे हैं।

पारले ने भी पकड़ी वायरल ट्रेंड की लय 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मशहूर कंपनी पारले प्रोडक्ट्स (Parle) ने भी इस मौके को खास अंदाज में भुनाया। कंपनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोदी और मेलोनी का वीडियो साझा करते हुए कैप्शन लिखा Sweetening Relationships Since 1983 यानी 1983 से रिश्तों में मिठास घोल रहे हैं। कंपनी का यह पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट यूजर्स ने इसे बेहद क्रिएटिव और स्मार्ट मार्केटिंग बताया। कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि मेलोडी अब सिर्फ टॉफी नहीं, बल्कि भारत-इटली दोस्ती का नया प्रतीक बन गई है।

ये भी पढ़ें: Giorgia Meloni : कौन हैं इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी? जानें नेटवर्थ से लेकर लाइफस्टाइल को लेकर सबकुछ

सोशल मीडिया पर छाया ‘मेलोडी मोमेंट’ 

प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकातें पहले भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर चुकी हैं। दोनों नेताओं की तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते रहे हैं। ऐसे में इस बार मेलोडी टॉफी वाला वीडियो भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यूजर्स मजेदार मीम्स और प्रतिक्रियाओं के जरिए इस पल को शेयर कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे डिप्लोमैटिक स्वीटनर बताया, तो कुछ ने लिखा कि दो देशों के रिश्तों में मेलोडी घुल गई है।

मेलोनी ने खुद शेयर किया वीडियो 

प्रधानमंत्री मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। इस खास पल का वीडियो खुद मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा उपहार के लिए धन्यवाद। उनके इस पोस्ट को भी लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया।

ये भी पढ़ें: मोदी-मेलोनी की जबरदस्त केमिस्ट्री! इटली में PM मोदी का भव्य स्वागत, रोम से सामने आया ‘Melodi’ मोमेंट, तस्वीरें वायरल

बहुत स्वादिष्ट टॉफी कहकर जताई खुशी 

वायरल वीडियो में जॉर्जिया मेलोनी मुस्कुराते हुए कहती नजर आ रही हैं, प्राइम मिनिस्टर मोदी मेरे लिए एक उपहार लाए हैं… एक बहुत ही स्वादिष्ट टॉफी। मेलोनी के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि राजनीति और कूटनीति के बीच ऐसे हल्के-फुल्के पल नेताओं की मानवीय छवि को सामने लाते हैं और लोगों को उनसे जोड़ते हैं।

Breaking News

और इस कंपनी के बढ़ गया स्टॉक रेट 

पारले कंपनी भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं है, फिर भी शेयर बाजार में इसी नाम के एक स्टॉक की खरीद अचानक बढ़ गई। एक दूसरी कंपनी पारले इंडस्ट्रीज लिमिटेड नाम के एक शेयर की खूब खरीदारी हो रही है, जिस कारण इसके शेयरों में तेजी आई है और देखते ही देखते यह शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गया। इस कंपनी का शेयर सिर्फ 5 रुपए का है। बुधवार को मेलोडी की चर्चा होने के बाद यह शेयर 5 रुपये के अपर सर्किट के बाद 5.25 रुपए पर पहुंच गया। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts