चुनावी रुझानों से शेयर बाजार में तेजी:ऊपरी स्तर से 641 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 122 अंक चढ़कर 24119 पर बंद; रियल्टी इंडेक्स में 2% से ज्यादा की तेजी

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच 4 मई को शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 77,269 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 122 अंक की बढ़त के साथ 24,119 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में बाजार का रुख सकारात्मक रहा और निवेशकों ने रियल्टी, मेटल और सरकारी बैंकिंग सेक्टर में जमकर खरीदारी की।
इन सेक्टरों में दिखी सबसे ज्यादा हलचल
आज के ट्रेडिंग सेशन में रियल्टी, मेटल और PSU बैंकिंग शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली जिससे बाजार को सहारा मिला। वहीं दूसरी ओर IT और मीडिया सेक्टर में दबाव बना रहा जहां निवेशकों ने मुनाफावसूली की। बड़ी कंपनियों की बात करें तो Adani Ports और Hindustan Unilever के शेयरों में करीब 4% तक की तेजी देखने को मिली जिसने बाजार की बढ़त को और मजबूत किया।
आज के टॉप लूजर्स और गेनर्स

ये भी पढ़ें: Bank Holidays May 2026 : 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लंबी लिस्ट, पहले से निपटा लें जरूरी काम

चुनावी रुझानों से बढ़ा भरोसा
असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में सामने आ रहे चुनावी रुझानों ने बाजार को सकारात्मक संकेत दिए हैं। आमतौर पर बाजार स्थिर सरकार और स्पष्ट जनादेश को पसंद करता है जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और खरीदारी तेज हुई है।
ये भी पढ़ें: सैलरी बढ़ोतरी में भारत नंबर-1: 2026 में 9% से ज्यादा इंक्रीमेंट का अनुमान, सर्वे में बड़ा खुलासा
ग्लोबल मार्केट का सपोर्ट
एशियाई बाजारों में मजबूती का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा। जापान, दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजारों में तेजी रही जिससे घरेलू बाजार का सेंटीमेंट मजबूत हुआ और निवेशकों का रुख सकारात्मक बना रहा।
कच्चे तेल की कीमतों में राहत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें फिर से 110 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं और करीब 107 डॉलर के आसपास कारोबार कर रही हैं। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भारत जैसे बड़े आयातक देश के लिए राहत की खबर होती है क्योंकि इससे महंगाई पर दबाव कम होता है और बाजार को सपोर्ट मिलता है।












