PlayBreaking News

Bank Holidays May 2026 :12 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लंबी लिस्ट, पहले से निपटा लें जरूरी काम

मई 2026 में देशभर में बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे। इसमें रविवार, दूसरे-चौथे शनिवार और अलग-अलग राज्यों के त्योहार शामिल हैं। RBI के कैलेंडर के अनुसार कई दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग और ATM सेवाएं जारी रहेंगी, जिससे ग्राहक अपने जरूरी काम आसानी से कर सकेंगे।
Follow on Google News
12 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लंबी लिस्ट, पहले से निपटा लें जरूरी काम

अगर आप मई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। इस बार मई 2026 में बैंकों की छुट्टियां काफी ज्यादा रहने वाली हैं। अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और तय साप्ताहिक छुट्टीयों को मिलाकर पूरे महीने में करीब 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपने पहले से प्लानिंग नहीं की, तो आपके जरूरी काम अटक सकते हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

RBI के कैलेंडर में तय हैं छुट्टियां

भारतीय रिजर्व बैंक यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर साल बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी करता है। इसी कैलेंडर के अनुसार मई 2026 में देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 12 दिन बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इसमें रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियां तो शामिल हैं ही, इसके अलावा कुछ खास त्योहारों के चलते भी बैंक बंद रहेंगे।

महीने की शुरुआत ही छुट्टी से

मई महीने की शुरुआत ही छुट्टी के साथ हुई । 1 मई को मजदूर दिवस (लेबर डे), महाराष्ट्र दिवस और बुद्ध पूर्णिमा जैसे बड़े अवसरों के कारण देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन लगभग सभी बड़े शहरों में बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा। इस वजह से अगर आपके पास महीने की शुरुआत में कोई जरूरी बैंकिंग काम है, तो उसे पहले ही निपटा लेना बेहतर रहेगा।

Breaking News

हर हफ्ते भी रहेगा ब्रेक

मई में कुल 5 रविवार पड़ रहे हैं, जिस दिन सभी बैंकों में नियमित रूप से छुट्टी रहती है। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। इन साप्ताहिक छुट्टियों को जोड़ लें, तो आधे महीने में ही कई दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो जाती हैं।

राज्यों के हिसाब से अलग-अलग छुट्टियां

इसके अलावा कुछ छुट्टियां ऐसी होती हैं, जो पूरे देश में नहीं बल्कि अलग-अलग राज्यों में लागू होती हैं। यानी किसी राज्य में बैंक बंद रहेंगे, तो दूसरे राज्य में खुले भी रह सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने राज्य या शहर के हिसाब से छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें।

जानें कहां और कब बंद रहेंगे बैंक

तारीख

बंद रहने का कारण

कहां बंद रहेंगे

1 मई

महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस

सभी जगह

3 मई

रविवार

सभी जगह

9 मई

दूसरा शनिवार

सभी जगह

10 मई

रविवार

सभी जगह

16 मई

सिक्किम राज्य स्थापना दिवस

सिक्किम

17 मई

रविवार

सभी जगह

23 मई

चौथा शनिवार

सभी जगह

24 मई

रविवार

सभी जगह

26 मई

काजी नजरुल इस्लाम जयंती

त्रिपुरा

27 मई

ईद-उल-अजहा (बकरीद) / ईद-उज-जुहा

सभी जगह

28 मई

बकरीद / ईद-उज-जुहा

बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, मध्पप्रदेश , पटना, श्रीनगर

31 मई

रविवार

सभी जगह

ऑनलाइन बैंकिंग से काम आसान

बैंक बंद रहने का मतलब यह नहीं है कि आपके सभी काम रुक जाएंगे। आज के समय में ज्यादातर बैंकिंग सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। आप इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप या एटीएम के जरिए पैसे ट्रांसफर, बैलेंस चेक और कई अन्य काम आसानी से कर सकते हैं। इसलिए छुट्टियों के दौरान भी जरूरी लेनदेन में कोई खास परेशानी नहीं होगी, लेकिन जिन कामों के लिए शाखा जाना जरूरी है, उन्हें पहले ही पूरा कर लेना समझदारी होगी।

ये भी पढ़ें: Cannes 2026: 12 मई से सजेगा सिनेमा का सबसे बड़ा मंच, भारत के लिए इस बार क्या खास?

शेयर बाजार भी कुछ दिन रहेगा बंद 

बैंकों के साथ-साथ शेयर बाजार में भी मई महीने में कुछ दिन कारोबार नहीं होगा। कुल 12 दिन बाजार बंद रहेगा, जिसमें ज्यादातर दिन शनिवार और रविवार के हैं। इसके अलावा 1 मई और 28 मई को भी शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts