Share Market Today:सेंसेक्स 941 अंक उछला, निफ्टी 298 अंक चढ़कर 24,331 पर बंद; Indigo शेयर करीब 7% चढ़ा

शेयर बाजार में आज मजबूत खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स 941 अंक की बढ़त के साथ 77,959 के स्तर पर पहुंचा जबकि निफ्टी 298 अंक 24,331 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर बढ़त में रहे जबकि 9 में गिरावट रही। खासतौर पर ऑटो, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा और रियल्टी सेक्टर में 2% से ज्यादा की तेजी ने बाजार को मजबूती दी।
आज के टॉप निफ्टी गेनर्स और लूजर्स

ये भी पढ़ें: फर्जी लोन सेटलमेंट कैंपेन पर RBI सख्त: कर्ज माफी के नाम पर ठगी से रहें सावधान, झूठे वादों में न फंसने की सलाह

मिडिल-ईस्ट में तनाव कम होने की संभावना
पहला बड़ा कारण मिडिल-ईस्ट से आ रही राहत की खबरें रहीं। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित युद्धविराम की खबरों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शांति समझौते के संकेत से बाजार का सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ।
ब्रेंट क्रूड ऑयल $110 प्रति बैरल से नीचे
दूसरी अहम वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट रही। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही फिर शुरू होने की उम्मीद और ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ जैसे कदमों से ब्रेंट क्रूड की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है। इससे भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश को राहत मिलती है जिसका असर सीधे बाजार पर दिखा।
ग्लोबल बाजारों में मजबूती
तीसरा बड़ा फैक्टर ग्लोबल बाजारों की मजबूती रहा। S&P 500 और नैस्डैक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने से ग्लोबल सेंटीमेंट मजबूत हुआ। इसका असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा और वही ट्रेंड भारतीय बाजार में भी दिखा।
ये भी पढ़ें: ECLGS 5.0 को कैबिनेट की मंजूरी: MSMEs को ₹100 करोड़ तक लोन, एयरलाइंस को ₹1500 करोड़ तक राहत
एशियाई बाजारों में भी जबरदस्त तेजी
आज एशिया के प्रमुख बाजारों में भी मजबूत बढ़त दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 6.45% उछलकर 7,385 के स्तर पर पहुंच गया जो दिन का सबसे बड़ा गेनर रहा। जापान का निक्केई इंडेक्स भी हल्की बढ़त के साथ 59,513 के स्तर पर बंद हुआ जबकि हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स करीब 1.22% चढ़कर 26,214 के स्तर पर पहुंच गया।












