PlayBreaking News

शालीमार बाग हत्याकांड :पति का मर्डर केस लड़ने वाली महिला की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के शालीमार बाग में युवती रचना यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि हत्या पति के पुराने मर्डर केस से जुड़ी रंजिश में की गई। मृतका गवाह थी। बेटी ने फरार आरोपियों पर शक जताया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Follow on Google News
पति का मर्डर केस लड़ने वाली महिला की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के शालीमार बाग थाना क्षेत्र में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। मृतका की पहचान रचना यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, रचना यादव के पति की भी कुछ साल पहले बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस मामले में रचना लगातार न्याय के लिए लड़ रही थीं। उन्होंने निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक अपनी लड़ाई लड़ी थी।

    पुरानी रंजिश में हत्या!

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पति की हत्या के मामले में कुछ आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस को शक है कि रचना यादव की हत्या उसी पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है। यह भी जांच की जा रही है कि हत्या गवाही को प्रभावित करने के लिए तो नहीं की गई।

    बेटी ने जताई हत्या की आशंका

    मृतका की बेटी रोते हुए बोली- मेरे पापा का केस अब गवाही के दौर में था और मेरी मम्मी उस केस में गवाह थीं। इस मामले में कुल छह आरोपी थे, जिनमें से एक सरगना भलस्वा का रहने वाला अभी तक फरार है। हमें शक है कि उन्हीं लोगों ने मेरी मम्मी की हत्या करवाई।

    पुलिस जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलते ही शालीमार बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    इस हत्याकांड के बाद एक बार फिर राजधानी दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts