Shivani Gupta
7 Feb 2026
Shivani Gupta
7 Feb 2026
Garima Vishwakarma
7 Feb 2026
एंटरटेनमेंट डेस्क। शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है, जिसमें कृति सैनन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसी बीच, दोनों कलाकारों के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना जल्द ही एक और फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म फिलहाल अनटाइटल्ड है और इसे ‘बधाई हो’ और ‘मैदान’ जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन कर चुके अमित रविंद्रनाथ शर्मा डायरेक्ट करेंगे। बताया जा रहा है कि जब दोनों अभिनेताओं से इस प्रोजेक्ट के लिए संपर्क किया गया, तो उन्होंने बिना ज्यादा सोच-विचार के तुरंत हां कह दी।
सूत्रों के अनुसार, यह अनाम फिल्म रोमांस और कॉमेडी का ताजा मिश्रण पेश करेगी। कहानी में हल्के-फुल्के हास्य के साथ इमोशनल और रिलेशनशिप ड्रामा देखने को मिलेगा, जो अमित शर्मा की फिल्मों की पहचान रहा है। मेकर्स का लक्ष्य इसे एक फील-गुड एंटरटेनर के रूप में पेश करने का है।
इस फिल्म का निर्माण सुनीर खेत्रपाल करेंगे, जो वर्मिलियन वर्ल्ड बैनर के तहत जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस करेंगे। सुनीर खेत्रपाल इससे पहले ‘रॉकी हैंडसम’, ‘बदला’ और ‘फर्रे’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं और कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा के लिए जाने जाते हैं।
[featured type="Featured"]
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना इस रोमांटिक फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त या सितंबर से शुरू कर सकते हैं। फिलहाल स्क्रिप्ट और प्री-प्रोडक्शन का काम अंतिम चरण में है, जिसके बाद फिल्म को फ्लोर पर ले जाया जाएगा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा, उन्होंने अपनी पॉपुलर वेब सीरीज ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन को लेकर भी इशारा कर दिया है। राज और डीके द्वारा निर्मित इस सीरीज में शाहिद एक बार फिर सनी के किरदार में नजर आएंगे।
‘कॉकटेल 2’ और अमित शर्मा की इस नई फिल्म के साथ शाहिद-रश्मिका की जोड़ी को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। इंडस्ट्री जानकारों का मानना है कि यह फ्रेश पेयरिंग बॉक्स ऑफिस पर नया ट्रेंड सेट कर सकती है।
यह भी पढ़ें: मैडॉक यूनिवर्स का नया दांव : अनीत-विशाल की जोड़ी में बन रही शक्ति शालिनी