Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bollywood News:'बधाई हो' वाले अमित शर्मा की अगली फिल्म में शाहिद-जाह्नवी की एंट्री

शाहिद कपूर को अपनी अगली फिल्म के लिए नई हीरोइन मिल गई है। चर्चा है कि अमित शर्मा ने अपनी आगामी बड़े बजट की फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर से संपर्क किया है। अगर सब कुछ तय रहा तो यह पहली बार होगा जब शाहिद और जाह्नवी की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी।
'बधाई हो' वाले अमित शर्मा की अगली फिल्म में शाहिद-जाह्नवी की एंट्री

अमित शर्मा अपनी फिल्मों में कॉमेडी और इमोशंस का संतुलन बनाने के लिए जाने जाते हैं। बधाई हो जैसी सफल फिल्म देने के बाद अब उनकी इस नई फिल्म से भी इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें हैं। मेकर्स का मानना है कि शाहिद और जाह्नवी की फ्रेश जोड़ी दर्शकों के लिए नया आकर्षण साबित हो सकती है।

रिलेशनशिप कॉमेडी पर आधारित होगी कहानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में शाहिद के अपोजिट लीड रोल निभाने के लिए जाह्नवी कपूर से बातचीत अंतिम चरण में है। यह एक रिलेशनशिप कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें प्यार और रिश्तों को आज की युवा पीढ़ी के नजरिए से मजेदार अंदाज में दिखाया जाएगा। कहानी एक ऐसी प्रेम कथा के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो आम लोगों की जिंदगी और भावनाओं से जुड़ी होगी।

ये भी पढ़ें: Temple Raiders: मूर्ति तस्करी की काली दुनिया पर बनेगी आशुतोष गोवारिकर की ‘टेम्पल रेडर्स’

कॉमिक अंदाज में लौटेंगे शाहिद कपूर

शाहिद कपूर लंबे समय बाद पूरी तरह कॉमिक और हल्के-फुल्के अंदाज वाली फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल के वर्षों में गंभीर और इंटेंस किरदार निभाने के बाद अब दर्शकों को उनका पुराना मजाकिया और चुलबुला अंदाज देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि शाहिद खुद भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं।

अक्टूबर 2026 में शुरू हो सकती है शूटिंग

खबरों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 में शुरू हो सकती है। फिलहाल प्री-प्रोडक्शन और बाकी तैयारियों पर तेजी से काम चल रहा है। मेकर्स इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने की योजना में हैं और साल के आखिर तक इसकी शूटिंग शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें: चुनाव नतीजों के बाद बंगाल में नहीं थम रही हिंसा : हावड़ा में BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, बमबाजी और गोलीबारी से दहशत

'फर्जी 2' के बाद शुरू करेंगे नया प्रोजेक्ट

वर्कफ्रंट पर शाहिद कपूर इस समय फर्जी 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसे पूरा करने के बाद वह इस नई फिल्म पर काम शुरू करेंगे। वहीं जाह्नवी कपूर भी लगातार अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में खुद को साबित करने की कोशिश कर रही हैं। अगर यह प्रोजेक्ट फाइनल होता है, तो इसे 2027 में रिलीज करने की योजना बनाई जा सकती है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts