Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शहडोल रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो गांजा जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत चला अभियान, लाखों की नशीली खेप बरामद
Follow on Google News
शहडोल रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो गांजा जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
Shahdol News। भारतीय रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत शहडोल रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सोमवार रात प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 पर एक संदिग्ध समूह पर नजर रखकर 10.090 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। जब्त की गई नशीली सामग्री की बाजार कीमत 2 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

भूरे रंग के बैग में छिपा था गांजा, चार आरोपी पकड़े गए

RPF उप निरीक्षक आर.के. मीना के नेतृत्व में टीम ने प्लेटफॉर्म पर मौजूद चार संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। उनके पास मौजूद भूरे रंग के बैग में पांच पैकेट गांजा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है- शैलेन्द्र पटेल (32), निवासी बाबूपुर, थाना रामनगर, राजा पटेल (32), निवासी गोंदहा, थाना रामनगर, अजय कुमार पटेल (23), निवासी इटमा कोठार, थाना अमरपाटन, कोदू लाल यादव (20), निवासी बतैया, थाना रामनगर, सभी आरोपी जिला सतना (मैहर) के रहने वाले हैं।

कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई, जीआरपी को सौंपी जिम्मेदारी

RPF ने पूरी कार्रवाई फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के साथ की, जिससे कोई संदेह की गुंजाइश न रहे। गांजा जब्त करने के बाद, आरोपियों और मादक पदार्थ को GRP शहडोल को सुपुर्द कर दिया गया। GRP ने अपराध क्रमांक 55/2025 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कहां से आया गांजा ?

RPF थाना प्रभारी विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts