Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शादी से इनकार पड़ा भारी! झांसा देकर बुलाया, कमरे में कैद कर युवती पर बरपाया कहर

Follow on Google News
शादी से इनकार पड़ा भारी! झांसा देकर बुलाया, कमरे में कैद कर युवती पर बरपाया कहर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। खजराना क्षेत्र में एक मेहंदी आर्टिस्ट युवती के साथ सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां शादी के लिए लगातार दबाव बना रहे युवक ने साजिश रचकर युवती को दोस्त के घर बुलाया और उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से मारपीट की। जान बचाने के लिए युवती किचन में छिप गई और किसी तरह भाई को फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा और युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पीड़िता ने बताया कि आरोपी दिव्यांश श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया के जरिए उससे संपर्क किया था। शुरुआती बातचीत के बाद युवक लगातार शादी का दबाव बनाने लगा। युवती द्वारा साफ मना करने के बावजूद आरोपी फोन कॉल और मैसेज के जरिए उसे परेशान करता रहा। वैलेंटाइन डे के मौके पर आरोपी ने अपनी महिला मित्र के माध्यम से मेहंदी का काम दिलाने का लालच दिया। महिला ने सोशल मीडिया पर संपर्क कर युवती को सांई कृपा कॉलोनी स्थित घर बुलाया।

    दोपहर में युवती के वहां पहुंचते ही महिला बहाना बनाकर बाहर निकल गई। इसी बीच आरोपी अचानक घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए युवती को कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि उसने युवती के साथ मारपीट की और डराने-धमकाने की कोशिश की। शोर-शराबा सुनकर महिला और उसका साथी पहुंचे, जहां विवाद की स्थिति बन गई। इसी दौरान युवती मौका पाकर किचन में छिपी और भाई को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही युवती का भाई परिवार के साथ मौके पर पहुंचा और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में खजराना थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts