रायपुर में डबल मर्डर :बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, वारदात के बाद किया सरेंडर

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गुलाब साहू पहले पुलिस विभाग में कार्यरत था, लेकिन अनुशासनहीनता के कारण उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि किराएदार ने उसकी पत्नी को पैसों और सुख-सुविधाओं का लालच दिया था
बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, वारदात के बाद किया सरेंडर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी की इस वारदात से पूरे इलाके में गुस्सा बढ़ गया है।

    पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारा

    आरोपी गुलाब साहू ने पहले अपनी पत्नी लता साहू पर हमला किया, इसके बाद 22 वर्षीय बेटी चित्रा साहू को भी नहीं छोड़ा। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

    हत्या के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का किराएदार के साथ अफेयर था और मां-बेटी दोनों उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थीं। इसी तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि पुलिस उससे कई अन्य एंगल पर भी पूछताछ कर रही है।

    यह भी पढ़ें: जांजगीर-चांपा में सनसनीखेज वारदात! घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की खौफनाक हत्या

    अनुशासनहीनता के कारण नौकरी से निकाला

    पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गुलाब साहू पहले पुलिस विभाग में कार्यरत था, लेकिन अनुशासनहीनता के कारण उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि किराएदार ने उसकी पत्नी को पैसों और सुख-सुविधाओं का लालच दिया था, जिससे परिवार में लगातार विवाद बढ़ रहा था।

    किराएदार पर लगाए कई आरोप

    आरोपी का दावा है कि किराएदार उसे घर से निकालने की बात करता था और उसकी पत्नी को अपने पक्ष में कर लिया था। उसने यह भी कहा कि किराएदार बेटी को गोद लेने की बात करता था, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया था और आखिरकार हत्या कर दी।

    यह भी पढ़ें: CG NEWS: मरवाही वनमंडल के जंगलों में लगी भीषण आग, कई इलाकों में दिखीं लपटें, सिस्टम फिर नाकाम !

    चार साल पहले हुई थी दूसरी शादी

    पुलिस के अनुसार, लता साहू ने करीब चार साल पहले गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी। चित्रा उसकी पहली शादी से बेटी थी। घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर काफी सहमे हुए हैं। घटना में आगे कई सनसनीखेज खुलासे भी हो सकते हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts