PlayBreaking News

जांजगीर-चांपा में सनसनीखेज वारदात!घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की खौफनाक हत्या

जांजगीर-चांपा के ग्राम खपरी में बुजुर्ग दंपति संतराम और श्याम बाई साहू की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, महिला के गले से सोने का हार गायब। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए होली का मुखौटा और नकली बाल इस्तेमाल किए। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
Follow on Google News
घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की खौफनाक हत्या
Ai Generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में देर रात एक हैरान करने वाली घटना हुई। यहां अज्ञात अपराधियों ने बुजुर्ग दंपति संतराम साहू (65 वर्ष) और उनकी पत्नी श्याम बाई साहू (62 वर्ष) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना सुबह उनके बड़े बेटे हरिशंकर साहू ने दी, जब वह अपने पिता के घर दवाई छिड़कने के लिए गया।

    घर में भयावह मंजर

    हरिशंकर साहू ने जब घर का दरवाजा खोला तो कमरे में बिखरे खून और दोनों मृतकों को देखकर उसके होश उड़ गए। पिता का शव जमीन पर पड़ा था, जबकि मां का शव खाट पर खून से लथपथ मिला। परिवार में दोनों बुजुर्ग अकेले रहते थे, उनके दोनों बेटे अलग-अलग जगह निवास करते हैं।

    ये भी पढ़ें: मां बनी हैवान: नर्मदापुरम में ट्रेन के आगे फेंकी 8 साल की बेटी, 13 दिन बाद भोपाल में मौत, आरोपी गिरफ्तार

    अजनबी ने दिया वारदात को अंजाम

    प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने घर में चोरी करने के लिए घुसकर यह वारदात की। घर के फर्श पर खून से सने पैर के निशान मिले हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी अकेला भी हो सकता।

    पहचान छुपाने की कोशिश

    मौके से पुलिस को होली का मुखौटा और नकली बाल बरामद हुए हैं। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि अपराधी ने अपनी पहचान छिपाकर हत्या को अंजाम दिया। पुलिस का मानना है कि अपराधी ने पहले से सोचा-समझा योजना बनाई थी।

    ये भी पढ़ें: छतरपुर: जंगल में भटके दो मासूमों के लिए देवदूत बनी पुलिस, 'ऑपरेशन मिलाप' के तहत परिजनों से सकुशल मिलाया

    लूट का मकसद सामने आया?

    महिला के गले से सोने का हार गायब पाया गया है। यह संकेत है कि हत्या का मुख्य उद्देश्य लूट हो सकता है। बताया जा रहा है कि आरोपी घर के पास लगे पेड़ के सहारे चढ़कर अंदर आया।

    पुलिस की जांच तेज

    मुलमुला थाना पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। FSL टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय खुद घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    जांच जारी, आरोपियों की तलाश

    पुलिस ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि अपराधी अनुभवी और योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देने आया था।
    मुलमुला थाना पुलिस यह भी जांच रही है कि कहीं यह हत्या व्यक्तिगत रंजिश या पूर्व योजनाबद्ध साजिश का हिस्सा तो नहीं। सभी संभावित एंगल से केस को गंभीरता से देखा जा रहा है।

    स्थानीय प्रशासन की सक्रियता
    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है और ग्रामीणों से अपील की गई है कि संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें।
    पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts