Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का निधन! 46 की उम्र में कहा अलविदा, PM मोदी समेत इन नेताओं ने जताया दुख

पायल मेहता राजनीति और संसद की रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने दुख जताया।
वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का निधन! 46 की उम्र में कहा अलविदा, PM मोदी समेत इन नेताओं ने जताया दुख
वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का निधन, रात में बिगड़ी तबीयत… अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें

देश की वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का 46 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात पायल मेहता को अचानक बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद उन्हें तड़के करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच की तो उनकी नब्ज नहीं मिली। इलाज शुरू होने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

खेल पत्रकारिता से शुरू हुआ करियर

वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का पत्रकारिता करियर करीब 15 साल से ज्यादा लंबा रहा। उन्होंने साल 2008 में मुंबई से पत्रकारिता की शुरुआत की। दिलचस्प बात यह है कि उनके करियर की शुरुआत राजनीति से नहीं, बल्कि खेल पत्रकारिता से हुई थी। शुरुआती दौर में उन्होंने क्रिकेट की खबरों को करीब से कवर किया। इस दौरान उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, हरभजन सिंह और पार्थिव पटेल जैसे भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग की। खेल पत्रकारिता के तेज और चुनौतीपूर्ण माहौल ने उनकी रिपोर्टिंग शैली को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Breaking News

राजनीति की रिपोर्टिंग में बनाई अलग पहचान

समय के साथ पायल मेहता की रुचि देश की राजनीति और जनहित से जुड़े मुद्दों में बढ़ी। इसके बाद उन्होंने राजनीतिक पत्रकारिता का रुख किया और मुंबई से दिल्ली आ गईं। CNN-News18 से जुड़ने से पहले उन्होंने कई बड़े राष्ट्रीय समाचार संस्थानों में काम किया। इनमें Focus TV, NewsX, Republic TV और Asian News International (ANI) जैसे नाम शामिल हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग में उन्होंने धीरे-धीरे अपनी मजबूत पहचान बनाई और संसद, केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर किया।

संसद की रिपोर्टिंग में बनाई मजबूत पहचान

CNN-News18 में काम करते हुए पायल मेहता दिल्ली के संसद संवाददाता समूह का अहम हिस्सा बनीं। संसद की कार्यवाही और राष्ट्रीय राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ के लिए उन्हें जाना जाता था। उनके सहयोगियों के मुताबिक, संसद सत्र के दौरान वह सुबह से देर रात तक लगातार काम करती थीं। महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रमों पर नजर रखने के साथ-साथ वह नेताओं और राजनीतिक सूत्रों से जानकारी जुटाकर खबरों को व्यापक संदर्भ में पेश करती थीं। उनका काम सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहा। देश में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों की रिपोर्टिंग के लिए उन्होंने कई राज्यों का दौरा भी किया।

आखिरी दिनों तक करती रहीं रिपोर्टिंग

पायल मेहता अपने निधन से कुछ समय पहले तक सक्रिय रूप से पत्रकारिता कर रही थीं। उनके आखिरी प्रमुख ग्राउंड रिपोर्टों में भारत में फॉर्मूला वन रेसिंग को दोबारा शुरू करने के लिए केंद्र की ओर से बनाए गए टास्क फोर्स, बच्चों की सुरक्षा से जुड़े तकनीकी कंपनियों के साथ समझौतों और दिल्ली में प्रस्तावित BRICS Summit की तैयारियों से जुड़ी खबरें शामिल थीं। उनकी रिपोर्टिंग में मौके पर जाकर जानकारी जुटाने और मुद्दे को समझने पर खास जोर रहता था।

PM मोदी ने बताया जमीन से जुड़ी पत्रकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पायल मेहता के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक जताया। उन्होंने कहा कि पायल एक मेहनती पत्रकार थीं और हमेशा जमीन से जुड़ी रहीं। उनकी रिपोर्टिंग में राष्ट्रीय मुद्दों की गहरी समझ दिखाई देती थी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि पायल को उनके पेशेवर काम के साथ-साथ उनके दयालु और स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए भी याद किया जाएगा। उन्होंने परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि दी।

Breaking News

'दुनिया से 6 गुना कम है भारत का कार्बन उत्सर्जन', PM मोदी ने जलवायु परिवर्तन पर दिया बड़ा संदेश

X Post

राजनाथ सिंह ने कहा- 'उनका समर्पण याद रहेगा'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पायल मेहता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके असमय निधन की खबर बेहद दुखद है। राजनाथ सिंह के मुताबिक, पायल एक मेहनती और समर्पित पत्रकार थीं। उन्होंने पूरी निष्ठा और पेशेवर तरीके से संसद की कार्यवाही को कवर किया। संसद सत्र के दौरान वह सुबह से देर रात तक मौजूद रहती थीं और लगातार कार्यवाही पर नजर रखती थीं।
 उन्होंने कहा कि पायल के काम के प्रति समर्पण को लंबे समय तक याद किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

X Post

शिवराज सिंह चौहान ने बताया पत्रकारिता जगत की बड़ी क्षति

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पायल मेहता के निधन पर दुख जताया। उन्होंने उन्हें संवेदनशील, समर्पित और कर्मठ पत्रकार बताया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पायल का निधन पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

PM आवास पर बड़ा अपडेट: बिलासपुर में 16 हजार से ज्यादा आवेदन अपात्र, 30 सितंबर तक मौका

X Post

जेपी नड्डा ने भी जताया शोक

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पायल मेहता को प्रतिभाशाली और अपने काम के प्रति समर्पित पत्रकार बताया। उन्होंने कहा कि पायल को पत्रकारिता के प्रति उनकी लगन और दयालु स्वभाव के लिए याद किया जाएगा।

X Post

CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी पायल मेहता के निधन को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी सक्रियता और संवेदनशील दृष्टि हमेशा याद की जाएगी। उन्होंने कहा कि पायल मेहता का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

X Post

राहुल गांधी और खड़गे ने भी जताया दुख

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पायल मेहता के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह संसद की रिपोर्टिंग करने वाली पत्रकार थीं और उनका असमय निधन बेहद दुखद है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पायल मेहता को मेहनती और लगनशील पत्रकार बताया। उन्होंने कहा कि पायल ने संसद की कार्यवाही को कवर किया और जनहित से जुड़े मामलों की उन्हें गहरी समझ थी।

X Post
Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts