Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीहोर को 113 करोड़ की सौगात, सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

Follow on Google News
सीहोर को 113 करोड़ की सौगात, सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण
सीहोर में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 113 करोड़ 45 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जितने भी आवेदन आएंगे, सभी को तत्काल स्वीकृत किया जाएगा।

पीएम आवास के आवेदन स्वीकृत होंगे

इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सभी आवेदनों को तत्काल स्वीकृत किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक गांव में जाएंगे और किसानों से संपर्क कर उन्हें महत्वपूर्ण सलाह देंगे।

श्यामपुर में  खुलेगा नया कॉलेज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्यामपुर में नया कॉलेज खोला जाएगा। सीहोर के विकास के लिए 50 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। इंदौर नाके से चार किलोमीटर रोड की स्वीकृति दी जाएगी। सीहोर में एक्सीलेंस कॉलेज के लिए नए भवन का निर्माण होगा। साथ ही क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए नर्मदा नदी का पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

इन योजनाओं का किया लोकार्पण

अमृत 2.0 के तहत 21 करोड़ का सीवरेज प्रोजेक्ट और 3.50 करोड़ के मल्टीपरपज स्विमिंग पूल और जिम का निर्माण होगा। भोपाल नाके से कोतवाली चौराहे तक सीसी रोड बनेगी। उत्कृष्ट स्कूल से लुनिया चौराहे तक स्ट्रीट लाइट और डिवाइडर लगेंगे। रेशम केंद्र के पास 4.41 करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण होगा। इंग्लिश पुरा में 7.83 करोड़ रुपए से नाला निर्माण कार्य किया जाएगा। जिले के 83 नए पंचायत भवनों के लिए 31.12 करोड़ रुपए और 25 पंचायतों में सामुदायिक भवन के लिए 6.23 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। ये भी पढ़ें- UGC NET जून 2025 की परीक्षा की तारीख में बदलाव, अब 25 से 29 जून के बीच होगी परीक्षा
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts