Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीहोर में गूंजी छात्रों की हुंकार, 19 सितंबर को इंदौर कूच का रोडमैप तैयार, 10 हजार रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य

सीहोर में छात्र संवाद के दौरान कांग्रेस ने 19 सितंबर के इंदौर कार्यक्रम के लिए 10 हजार छात्रों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य तय किया। कमलेश्वर पटेल और राजीव गुजराती ने युवाओं से एकजुट होने का आह्वान किया।
सीहोर में गूंजी छात्रों की हुंकार, 19 सितंबर को इंदौर कूच का रोडमैप तैयार, 10 हजार रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य
सीहाेर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सीहोर। 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने सीहोर में अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित विशाल बैठक एवं छात्र संवाद में जिलेभर से आए छात्र-छात्राओं के बीच आगामी कार्यक्रम को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में युवाओं को संबोधित किया, जबकि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बैठक में छात्रों को इंदौर पहुंचाने से लेकर रजिस्ट्रेशन और अन्य व्यवस्थाओं का रोडमैप तैयार किया गया।

युवा मुद्दों पर कांग्रेस ने साधा निशाना

मुख्य अतिथि कमलेश्वर पटेल ने कहा कि आज देश का युवा और छात्र वर्ग अपने भविष्य को लेकर गंभीर चिंता में है। शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और युवाओं के सुरक्षित भविष्य से जुड़े सवाल लगातार सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन मुद्दों को मजबूती के साथ उठा रहे हैं और युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर सामने रखने का काम कर रहे हैं।

‘छात्रों की गूंज’ को बनाया जाएगा बड़ा मंच

कमलेश्वर पटेल ने कहा कि इंदौर में होने वाला ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं और छात्रों को अपनी समस्याएं, अधिकार और आकांक्षाएं मजबूती से रखने का मंच है। उन्होंने सीहोर जिले के छात्र-छात्राओं से बड़ी संख्या में इंदौर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को संगठित होकर अपने सवालों के लिए आवाज बुलंद करनी होगी।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर सियासत तेज, पटवारी बोले- अनुमति नहीं मिली तो सड़क पर करेंगे आयोजन

10 हजार छात्रों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि कांग्रेस ने सीहोर जिले से करीब 10 हजार छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों और महाविद्यालयों से छात्रों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक संपर्क अभियान चलाया जाएगा। छात्रों को इंदौर ले जाने और कार्यक्रम के बाद वापस सीहोर लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही भोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने की बात कही गई।

बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे उठे

कार्यक्रम को पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल एवं नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर ने भी संबोधित किया। नेताओं ने बेरोजगारी, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कहा कि इन समस्याओं का सबसे अधिक असर युवाओं और छात्रों पर पड़ता है। उन्होंने छात्रों से एकजुट होकर अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

छात्रों में दिखा उत्साह

छात्र संवाद के दौरान कॉलेजों से पहुंचे छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया। छात्रों ने 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ‘छात्रों की गूंज’ को प्रभावी बनाया जाएगा और छात्र हित से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ‘80% भारतीय नॉन-वेज खाते हैं!’ छोले-भटूरे की तस्वीर शेयर कर राहुल गांधी ने कही ऐसी बात, पोस्ट वायरल

कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र ठाकुर ने किया, जबकि आभार सीहोर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जगदीश चौहान, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम बड़े भाई, राजेन्द्र वर्मा, सुनील दुबे, सीताराम भारती, रमेश गुप्ता, ओमबाबा राठौर, राजेश भूरा यादव, गुलाब बाई ठाकुर, जाहिद गुड्डु, बलवान पटेल, के.के. रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, मनीष मेवाड़ा, नायाब खान, आसिफ अंसारी, कपिल गौर, विनय चौहान, सोनू विश्वकर्मा, मोनू शर्मा, अनुभव सेन, मनोज पटेल, महेश मुंजीखेड़ी, राकेश मेवाड़ा  मौजूद रहे।

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत...Read More

Latest Posts