Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘80% भारतीय नॉन-वेज खाते हैं!’ छोले-भटूरे की तस्वीर शेयर कर राहुल गांधी ने कही ऐसी बात, पोस्ट वायरल

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर छोले-भटूरे की तस्वीर शेयर कर एक ऐसा बयान दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने पोस्ट में कहा कि 80% भारतीय नॉन-वेज खाते हैं और भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट होता है।
‘80% भारतीय नॉन-वेज खाते हैं!’ छोले-भटूरे की तस्वीर शेयर कर राहुल गांधी ने कही ऐसी बात, पोस्ट वायरल
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर छोले-भटूरे की एक तस्वीर शेयर की।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर छोले-भटूरे की एक तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने भारतीयों के खान-पान को लेकर अपनी बात रखी। पोस्ट में उन्होंने मांसाहारी भोजन का भी जिक्र किया और साथ ही अपनी बहन प्रियंका गांधी के बनाए छोले-भटूरे की तारीफ की।राहुल गांधी की पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने लिखा कि देश के ज्यादातर लोग मांसाहारी भोजन करते हैं। उन्होंने भारतीय मांसाहारी खाने को स्वादिष्ट बताते हुए अपनी बहन के छोले-भटूरे की भी तारीफ की। पोस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।

प्रियंका गांधी ने बनाए छोले-भटूरे?

राहुल गांधी की पोस्ट से यह संकेत मिलता है कि तस्वीर में नजर आ रहे छोले-भटूरे उनकी बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने तैयार किए हैं। भाई-बहन के बीच खाने को लेकर यह हल्का-फुल्का अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को भी देखने को मिला। राजनीतिक गतिविधियों के बीच राहुल गांधी की यह पोस्ट बाकी राजनीतिक बयानों से अलग नजर आई। उन्होंने अपने संदेश में भारतीय खाने की विविधता और स्वाद का जिक्र करते हुए निजी जिंदगी से जुड़ी झलक भी साझा की।

राहुल गांधी ने पूछा- पैलेट गन किससे पूछकर चलाई! BJP का जवाब- गोली नहीं चली, नेता प्रतिपक्ष हमेशा 2 विक्टिम कॉर्ड से खेलते हैं

X Post

मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम से मिले राहुल-प्रियंका

छोले-भटूरे की तस्वीर शेयर करने से पहले राहुल गांधी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की। यह मुलाकात नाश्ते के दौरान हुई। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मलेशियाई प्रधानमंत्री की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गईं। दोनों पक्षों के बीच भारत और मलेशिया के रिश्तों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन चल रहा है और दुनियाभर की नजर भारत में हो रही महत्वपूर्ण बैठकों पर है।

एक दिन पहले PM मोदी से हुई थी मुलाकात

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर चुके हैं। दोनों नेताओं के बीच नई दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन से अलग द्विपक्षीय बैठक हुई थी। इस बातचीत में दोनों देशों के बीच व्यापार, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचे और रक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई। मलेशिया ब्रिक्स का साझेदार देश है और अनवर इब्राहिम की भारत यात्रा को इसी वजह से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ब्रिक्स डिनर में दिखी भारतीय खाने की झलक

ब्रिक्स सम्मेलन के पहले दिन भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों के सम्मान में खास रात्रिभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान मेहमानों को भारतीय संस्कृति और अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिला। रात्रिभोज का मेन्यू पूरी तरह शाकाहारी रखा गया था। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों के मशहूर व्यंजनों को आधुनिक तरीके से पेश किया गया।

Rahul Gandhi Protest: राहुल गांधी ने रिहा होते ही सरकार के सामने रखीं 5 बड़ी मांगें, अमित शाह-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

स्टार्टर में परोसे गए खास व्यंजन

मेहमानों को शुरुआत में खांडवी मिल-फॉय और खुंब गलौटी जैसे व्यंजन परोसे गए। खांडवी को गुजरात के पारंपरिक व्यंजन के रूप में आधुनिक अंदाज में तैयार किया गया था। इसमें राई, नारियल और करी पत्ते का स्वाद शामिल था। वहीं खुंब गलौटी मशरूम से तैयार किया गया एक बेहद नरम कबाब था, जिसे अवधी शैली में बनाया गया था। इसे पुदीने के स्वाद और शीरमाल के साथ परोसा गया।

MENU में दिखी भारत की विविधता

मुख्य भोजन में भी भारत के अलग-अलग हिस्सों की झलक दिखाई दी। मेन्यू में पनीर लबाबदार, गुच्छी मार्मिक, कैरेट बीन पोरीयल, तक्कली बेले सारू और मिलेट पुलाव जैसे व्यंजन शामिल थे। इसके साथ बीटरूट रायता और कई तरह की भारतीय रोटियां और नान भी परोसे गए। इस खास मेन्यू के जरिए भारत की खान-पान की विविधता को विदेशी मेहमानों के सामने पेश किया गया। राहुल गांधी की छोले-भटूरे वाली पोस्ट और ब्रिक्स डिनर का यह पूरा प्रसंग एक बार फिर दिखाता है कि भारतीय राजनीति और कूटनीति के बीच खान-पान भी लोगों का ध्यान खींचने वाला विषय बन सकता है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts