Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीहोर में हादसा : तेज रफ्तार डंपर ओवरटेक के चक्कर में पुलिया में पलटा, एक की मौत, एक गंभीर

Follow on Google News
सीहोर में हादसा : तेज रफ्तार डंपर ओवरटेक के चक्कर में पुलिया में पलटा, एक की मौत, एक गंभीर
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में बुधवार को तेज रफ्तार डंपर ओवरटेक करने के प्रयास में पुलिया में पलट गया। इससे बाइक सवार और पिकअप चालक डंपर के नीचे दब गए। घटना के समय डंपर के नीचे तीन लोगों के दबने की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस द्वारा जेसीबी, पोकलेन और क्रेन की सहायता से दो घंटे से अधिक समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एक युवक का शव मलवे से निकला है। जबकि एक अन्य डंपर चालक भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो बाइक वाले आपस में कर रहे थे विवाद

जानकारी के अनुसार बुधवार को इंदौर-भोपाल मार्ग पर दिलीप ढाबे के पास ये हादसा हुआ। बताया जाता है कि दो बाइक वाले आपस में विवाद कर रहे थे, उन्हें समझाने के एक पिकअप सवार वहां रुक गया। इसी दौरान चूरी से भरा तेज रफ्फ्तार डंपर पिकअप पर गिर गया। लोगों की माने तो इस दौरान बाइक सवार और पिकअप चालक के दबने की बात सामने आ रही थी। सूचना पर एसडीओपी एसडीओपी आकाश अमलकर, नगर निरीक्षक रविंद्र यादव मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

करीब दो घंटे से अधिक समय चला रेस्क्यू

मलबे में बाइक सवार और पिकअप सवार के दबे होने की आंशका को लेकर पुलिस ने जेसीबी, पोकलेन और क्रेन बुलाई गई। इस दौरान करीब दो घंटे से अधिक समय तक पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन चला। इस दौरान मलबे की काफी छानबीन की गई, लेकिन एक व्यक्ति का शव मलबे से मिला। जिसकी पहचान पिकअप चालक बमूलिया खीची निवासी अमर सिंह पिता सजन सिंह (45) के रूप में हुई। वहीं हादसे में डंपर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में आष्टा टीआई रविन्द्र यादव का कहना है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत और एक गंभीर घायल हुआ है। मलबे से एक व्यक्ति का शव मिला है। संभवत: मृतक पिकअप चालक था। ये भी पढ़ें- Indore News : बायपास पर रेस के दौरान बड़ा हादसा, दो की मौत; डिवाइडर में घुसी कार, दूसरी कार खेत में पलटी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts