Naresh Bhagoria
5 Feb 2026
Naresh Bhagoria
5 Feb 2026
Garima Vishwakarma
5 Feb 2026
Garima Vishwakarma
5 Feb 2026
Manisha Dhanwani
5 Feb 2026
Naresh Bhagoria
4 Feb 2026
हैदराबाद के सिकंदराबाद इलाके में एक बड़ा फर्टिलिटी घोटाला सामने आया है। यूनिवर्सल सृष्टि फर्टिलिटी सेंटर नामक क्लिनिक में अवैध सरोगेसी और स्पर्म तस्करी का धंधा चल रहा था, जिसका भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। इस मामले में क्लिनिक की प्रबंधक डॉक्टर नम्रता समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो टेक्निकल स्टाफ और 7 अन्य सहयोगी भी शामिल हैं।
यह कार्रवाई राजस्थान से आए एक दंपती की शिकायत के बाद हुई, जिन्होंने तीन साल पहले क्लिनिक को 30 लाख रुपए देकर सरोगेसी के जरिए संतान प्राप्ति की कोशिश की थी। संतान जन्म के बाद जब दंपती ने डीएनए जांच करवाई तो सामने आया कि बच्चा उनसे जैनेटिक रूप से जुड़ा ही नहीं है। डॉ. नम्रता ने पहले डीएनए टेस्टिंग की मांग को टालने की कोशिश की और जब दिल्ली में स्वतंत्र जांच में सच्चाई सामने आ गई, तो उन्होंने "गलती" स्वीकार की, लेकिन फिर फरार हो गईं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि यूनिवर्सल सृष्टि फर्टिलिटी सेंटर गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में अवैध रूप से स्पर्म और एग्स की सप्लाई कर रहा था। यह क्लिनिक बिना लाइसेंस की एक संस्था 'इंडियन स्पर्म टेक' के साथ मिलकर यह काम कर रहा था। पुलिस ने इस संस्था के रीजनल मैनेजर पंकज सोनी समेत सात अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने क्लिनिक पर देर रात छापा मारा और वहां से कई दस्तावेज़, स्पर्म सैंपल और रिकॉर्ड जब्त किए हैं। डीसीपी नॉर्थ जोन रश्मि पेरुमल के अनुसार, यह गिरोह गरीब महिलाओं को आर्थिक लालच देकर सरोगेट बनाता था और अवैध प्रजनन सामग्री की अंतरराज्यीय तस्करी करता था।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि डॉ. नम्रता ने दंपती को यकीन दिलाने के लिए एक महिला को हैदराबाद से विशाखापत्तनम फ्लाइट से भेजा और कहा कि उसी महिला से उनका बच्चा हुआ है। इस झूठे दावे से दंपती को गुमराह किया गया और धोखाधड़ी की गई।
फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इस बात की आशंका है कि देश के अन्य हिस्सों में भी इस तरह के कई फर्टिलिटी क्लिनिक और एजेंट इस अवैध धंधे में शामिल हो सकते हैं। पुलिस इस पूरे गिरोह की कड़ियों को जोड़कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की दिशा में काम कर रही है।