Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आज से एमपी के स्कूल खुले, बच्चों की आवाज से गूंजे सूने क्लास रूम,देश के भविष्य का राज तिलक

Follow on Google News
आज से एमपी के स्कूल खुले, बच्चों की आवाज से गूंजे सूने क्लास रूम,देश के भविष्य का राज तिलक
इंदौर -- मध्य प्रदेश में करीब 45 दिन की छुट्‌टी के बाद सोमवार को फिर से स्कूल खुल चुके हैं ।इंदौर समेत पूरे प्रदेश में 16 जून से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। जिले के सभी स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया गया, जिसमें नव प्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर और पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया गया। इंदौर महालक्ष्मी स्थित श्री चैतन्य विद्यालय स्कूल जो की भारतीय परंपरा और सांस्कृति को निभाते हुए देश के भविष्य को अपने देश कि परंम्परा को सीखते हैं। स्कूल के प्राचार्यो का कहना हैं कि अभी यह देश की नीव का निर्माण हैं यदि इन्हे अभी से यह संस्कार देना शुरू करेंगे तो यह आने वाले समय में देश के निर्माता के रुप में उभर कर सामने आएंगे हालांकि,जून में तापमान में आए अचानक उछाल के बाद कुछ निजी स्कूलों ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के बच्चों को 7 दिन की और राहत दे दी है, यानी इन स्कूलों ने बच्चों की छुट्टियां 23 जून तक बढ़ा दी थी। निजी स्कूलों ने कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की तारीख 23 जून तक बढ़ा दी है। इन स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।वही इसके लिए शिक्षकों को पांच जून से स्कूल में बुलाकर तैयारियां कर दी गई थी , जबकि शिक्षकों का ग्रीष्मावकाश नौ जून तक था। छुट्टी खत्म होने से पहले शिक्षकों को बुला लिया गया है।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts