गुना : तेज रफ्तार डंफर ने स्कूटी सवार दो बहनों को रौंदा, एक की मौत, दूसरी गंभीर घायल, स्कूल जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

गुना : तेज रफ्तार डंफर ने स्कूटी सवार दो बहनों को रौंदा, एक की मौत, दूसरी गंभीर घायल, स्कूल जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गुना। जिले के फतेहगढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रही दो सगी बहनों को एक तेज रफ्तार डंफर ने कुचल दिया, जिसमें एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

    दोनों बहनें 9वीं कक्षा की छात्रा थीं

    यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ, जब लालोनी गांव निवासी किशोरी मीणा और पूर्वी मीणा अपनी स्कूटी से फतेहगढ़ स्थित सीएम राइज स्कूल जा रही थीं। दोनों बहनें कक्षा 9वीं की छात्राएं थीं और रोज की तरह घर से स्कूल के लिए निकली थीं।

    Twitter Post

    डंफर की टक्कर से एक की मौके पर मौत

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही बहनों की स्कूटी फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर पहुंची, राजस्थान की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार गिट्टी से भरा डंफर अनियंत्रित होकर स्कूटी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी चकनाचूर हो गई और किशोरी मीणा डंफर के पहियों के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    दूसरी बहन गंभीर रूप से घायल

    हादसे में दूसरी बहन पूर्वी मीणा को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं दुर्घटना के बाद डंफर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और डंफर को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

    हादसे की सूचना मिलते ही छात्राओं के परिजन और स्कूल स्टाफ अस्पताल पहुंचा। पूरे गांव और स्कूल परिसर में मातम का माहौल है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts