Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन : सावन के आखिरी सोमवार पर बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार, भस्म आरती में शामिल हुए कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह

Follow on Google News
उज्जैन : सावन के आखिरी सोमवार पर बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार, भस्म आरती में शामिल हुए कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह
उज्जैन। आज सावन का आखिरी और 8वां सोमवार है। उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु देर रात से ही कतार में लगे हुए हैं। तड़के 2.30 बजे मंदिर के पट खोले गए और 3 बजे भस्मारती शुरू हुई। जिसमें पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह भी शामिल हुए। आज दिनभर भगवान महाकाल की विशेष पूजा अर्चना और अभिषेक का क्रम चलेगा। वहीं शाम को भगवान महाकाल की सवारी भी निकाली जाएगी।

भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह है सावन

श्रावण मास भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह माना गया है। मान्यता है की, श्रावण माह में शिव और पार्वती की आराधना करने से सभी कष्टों से तुरंत मुक्ति मिल जाती है। इसी के चलते बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आता है। श्रावण के आखिरी सोमवार के दिन महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की अलौकिक भस्मारती की गई। भस्मारती के पहले बाबा को जल से नहलाकर महा पंचामृत अभिषेक किया गया। जिसमें दूध ,दही ,घी ,शहद व फलों के रसों से अभिषेक हुआ। अभिषेक के बाद भांग एवं सूखे मेवे और चंदन से भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया और भगवान को वस्त्र धारण कराए गए। तत्पशचात बाबा को भस्म चढ़ाई गई।

निकाली जाएगी महाकाल की सवारी

भस्मीभूत होने के बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ बाबा की भस्मार्ती की गई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर दर्शन लाभ लिये। भक्त आज के दिन का विशेष इंतजार करते हैं। इसलिए आज महाकाल के दरबार में सुबह से ही उत्साह और आनंद का माहौल है। वहीं श्रावण-भादो मास के सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी निकाले जाने की भी परंपरा है। इसी के चलते आज शाम को 4 बजे भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाएगी। मान्यता है की, बाबा महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए सवारी के रूप में नगर भ्रमण पर निकलते हैं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

श्रावण मास 2023 कब शुरू हुआ ?

पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। इस साल श्रावण मास 59 दिनों का रहेगा। वहीं सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ा था।

19 साल बाद सावन पर ये शुभ संयोग

पंचांग के अनुसार, 19 साल बाद ऐसा संयोग बना है कि सावन सोमवार के 8 व्रत रखे जाएंगे। इसका कारण है सावन माह में लगने वाला अधिक मास। श्रावण मास में सावन सोमवार के 4 और सावन अधिक मास के 4 सोमवार व्रत होंगे। सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई और आखिरी सोमवार 28 अगस्त को पड़ेगा। इस बार सावन 59 दिनों का रहेगा।

सावन सोमवार की तिथियां

  • 10 जुलाई : सावन का पहला सोमवार
  • 17 जुलाई : सावन का दूसरा सोमवार
  • 24 जुलाई : सावन का तीसरा सोमवार
  • 31 जुलाई : सावन का चौथा सोमवार
  • 07 अगस्त : सावन का पांचवा सोमवार
  • 14 अगस्त : सावन का छठा सोमवार
  • 21 अगस्त : सावन का सातवां सोमवार
  • 28 अगस्त : सावन का आठवां सोमवार
ये भी पढ़ें- Last Sawan Somwar Vrat 2023 : सावन के आखिरी सोमवार पर बन रहे हैं ये शुभ संयोग, इन उपायों से करें महादेव को प्रसन्न
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts